Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘आंख मिचौली’ का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ रिलीज, फैंस को आ रहा पसंद

September 19, 2023

‘आंख मिचौली’ का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ रिलीज, फैंस को आ रहा पसंद

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की आने वाली फिल्म ‘आंख मिचौली’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है।उमेश शुक्ला निर्देशित फिल्म आंख मिचौली का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर,शरमन जोशी ,परेश रावल और दिव्या दत्ता की अहम भूमिका है।यह फिल्म एक भारतीय शादी के इर्द-गिर्द घूमती हुई, दो बेमेल परिवारों के पागलपन और उनकी चालों को दिखाती है।

निर्देशक उमेश शुक्ला ने बताया कि ‘हमने इस फिल्म को अपना दिल और आत्मा दे दी है और यह तथ्य कि हम इसे सिनेमाघरों में आते हुए देख रहे हैं। यह किसी भी फिल्म निर्माता के लिए बड़ा आशीर्वाद और खुशी है’।यह एक मजेदार फिल्म है जिसका आनंद परिवार के साथ लिया जा सकता है। हमें उम्मीद है कि इसे बहुत प्यार मिलेगा। मैं हर किसी को मुस्कुराते हुए देखना चाहता हूं।

फिल्म आंख मिचौली के पोस्टर लुक पोस्टर में देखा जा सकता है कि मृणाल ठाकुर, दिव्या दत्ता, शरमन जोशी, परेश रावल, अभिषेक बनर्जी और अभिमन्यु घोड़ी पर बैठे हैं। पोस्टर में पीछे घरों को लाइट से सजाया गया है। फिल्म ‘आंख मिचौली’ 27 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें