Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pradeep Pandey Chintu और Kajal Raghavani की फिल्म ‘Ishq’ का फर्स्ट लुक रिलीज

March 17, 2023

Pradeep Pandey Chintu और Kajal Raghavani की फिल्म ‘Ishq’ का फर्स्ट लुक रिलीज

मुंबई: भोजपुरी सुपर स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू और अभिनेत्री काजल राघवानी की आने वाली फिल्म ‘इश्क’ का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। फिल्म इश्क के फर्स्ट लुक में काजल राघवानी और प्रदीप पांडेय चिंटू लहूलुहान नजर आ रहे हैं। फिल्म इश्क का ट्रेलर 24 मार्च को इंटर 10 रंगीला यूट्यूब चैनल से रिलीज होगा। एक्शन रोमांस जॉनर की फिल्म इश्क को साईदीप फिल्मस प्रस्तुत कर रही है। राजकुमार आर पांडेय इस फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म की कहानी और निर्देशन भी राजकुमार आर पांडेय ने खुद किया है। उन्होंने इस फिल्म को लेकर कहा कि ‘इश्क’ एक फ्रेश लव स्टोरी है। हमने इस अपनी कहानी में प्रेम और सामाजिक बुनावट में उसकी स्थित को हकीकत का एंगल देते हुए तैयार किया है। हमारी फिल्म की जो कहानी है, वह आम तौर पर हमारे बीच अमूमन देखी जाती है। इस कहनी में जितना प्रेम और इमोशन है, उतना ही एक्शन और थ्रिल भी है।

फिलहाल हमने अपनी फिल्म का फर्स्ट लुक आउट कर दिया है, जल्द ही ट्रेलर और फिल्म के रिलीज डेट को भी लेकर आएंगे। वहीं, फिल्म को लेकर चिंटू ने कहा कि मेरे लिए यह फिल्म बेहद महत्वपूर्ण है। इस फिल्म की कहानी ने मेरा दिल को छु लिया है। हमने इस फिल्म को पूरे शिद्दत से बनाया है। इसलिए उम्मीद है कि भोजपुरी के हमारे दर्शक इसे पसंद करेंगे। यकीन मानिए, ‘इश्क’ जो भी एक बार देख लेगा, उससे जरूर भोजपुरी सिनेमा से प्यार हो जाएगा। काजल राघवानी ने कहा कि फिल्म इश्क की कहानी ऐसी है कि मुझे भी इससे ‘इश्क’ हो गया है। ऐसी फिल्में भोजपुरी सिनेमा का कद बढ़ाती हैं। उन्होंने कहा कि राजकुमार आर पांडेय और चिंटू के साथ यह मेरे बेस्ट फिल्म है। गौरतलब है कि ‘इश्क’ के लेखक – निर्माता – निर्देशक राजकुमार आर पांडेय हैं। गीतकार राजकुमार आर पांडेय और सुमित सिंह चंद्रवंशी हैं। संगीत राजकुमार आर पांडेय का है। डीओपी महेश वेंकट हैं। एक्शन प्रदीप खड़का और कोरियोग्राफी पप्पू खन्ना और कानू मुखर्जी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें