Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्यामली श्रीवास्तव और चंदन सिंह राजपूत की फिल्म ‘कलयुग के राम’ का फर्स्ट लुक रिलीज

April 7, 2023

श्यामली श्रीवास्तव और चंदन सिंह राजपूत की फिल्म ‘कलयुग के राम’ का फर्स्ट लुक रिलीज

मुंबई: देसी लोटा इंटरटेनमेंट और आर वी एस फिल्म के बैनर तले बनी अभिनेत्री श्यामली श्रीवास्तव की भोजपुरी फिल्म ‘कलयुग के राम‘’ का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। श्यामली श्रीवास्तव ने बताया की देसी लोटा इंटरटेनमेंट फिल्म के निर्माण के क्षेत्र में काफी तेजी से काम कर रहा है। भोजपुरी फिल्म ‘कलयुग के राम’ इस प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म है। इसके साथ ही इस साल इस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले कई भोजपुरी फिल्में बन रही है और सभी फिल्मों की कहानी अपने आप में अलग और अनोखी है। फिल्म ‘कलयुग के राम’ बिहार के छपरा और सीवान में शूट की गई है।

निर्देशक सुजीत वर्मा ने बताया कि हमारी फिल्म ‘कलयुग के राम’ की कहानी एक रिक्शा वाले के परिवार और पति – पत्नी के बीच के संबंधों पर आधारित है. फिल्म में गरीबी का दंश और मानवीय संवेदनाओं को उजागार करते हुए हमने मनोरंजन का ख़ासा ख्याल रखा है। फिल्म कलयुग के राम के निर्माता राम विनय सिंह और राकेश तिवारी हैं। पटकथा और संवाद शशि रंजन द्विवेदी के हैं। गीत डॉ सागर आसुतोष तिवारी ,संगीत साजन मिश्रा का है। फिल्म में मुख्य रुप से श्यामली श्रीवास्तव, चंदन सिंह राजपूत , किरण यादव, देव सिंह, सतीश वर्मा, बुल्लू, दीपक सिंह आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें