Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कान में ‘Love in Vietnam’ का पहला पोस्टर हुआ जारी, ‘Madonna in a Fur Coat’ किताब पर आधारित है फिल्म

May 23, 2024

कान में ‘Love in Vietnam’ का पहला पोस्टर हुआ जारी, ‘Madonna in a Fur Coat’ किताब पर आधारित है फिल्म

मुंबई : शांतनु माहेश्वरी, अवनीत कौर और वियतनाम की एक्ट्रेस खा नगन स्टारर ‘लव इन वियतनाम’ का फर्स्ट लुक 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में जारी किया गया। भारत-वियतनाम के सहयोग से बनी फिल्म का निर्देशन राहत शाह काजमी ने किया है। यह ओमंग कुमार के प्रोडक्शन की पहली फिल्म है और बेस्ट सेलर किताब ‘मैडोना इन ए फर कोट’ पर आधारित है। पोस्टर रिलीज कार्यक्रम में लीड एक्टर शांतनु और अवनीत, निर्देशक-निर्माता शाह काजमी और निर्माता मौजूद रहे।

फिल्म को वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी में भारत के महावाणिज्य दूतावास, मुंबई में वियतनाम के महावाणिज्य दूतावास और वियतनाम एयरलाइंस से समर्थन मिला है। ‘लव इन वियतनाम’ का निर्माण ब्लू लोटस क्रिएटिव्स, राहत काजमी फिल्म स्टूडियो, इनोवेशन इंडिया और लेंसग्लेयर एंटरटेनमेंट के बैनर तले ओमंग कुमार, राहत शाह काजमी, कैप्टन राहुल बाली और अभिषेक अंकुर द्वारा किया गया है। फिल्म का निर्देशन राहत शाह काजमी ने किया है और सह-निर्माता तारिक खान, जेबा साजिद, सैमटेन हिल्स और डालाट हैं जबकि एसोसिएट प्रोड्यूशर विकास शर्मा हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें