Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

रिलीज हुआ Shanaya Kapoor और Adarsh Gourav की ‘तू या मैं’ का पहला गाना Fame Us

January 16, 2026

रिलीज हुआ Shanaya Kapoor और Adarsh Gourav की ‘तू या मैं’ का पहला गाना Fame Us

एंटरटेनमेंट डेस्क: Shanaya Kapoor और Adarsh Gourav के साथ दर्शक हो रहे हैं Like, Share, Survive के रोमांच में पूरी तरह लॉक-इन, जहाँ फिल्म तू या मैं में दोनों का सामना एक जानलेवा मगरमच्छ से होता है। टीज़र पहले ही ज़बरदस्त चर्चा बटोर चुका है और अब मेकर्स ने आज फिल्म का पहला गाना Fame Us रिलीज़ किया है, जो कंटेंट क्रिएटर्स की तेज़ रफ्तार, क्लाउट-ड्रिवन ज़िंदगी की झलक दिखाता है।

Fame Us में ग्रूव के सारे एलिमेंट्स मौजूद हैं यह गाना पेपी है, कैची है और सपनों के शहर मुंबई को एक्सप्लोर करता है। इसकी संस्कृति, रोज़मर्रा की भागदौड़ और वाइब को बेहद खूबसूरती से कैप्चर किया गया है, जिसमें Shanaya Kapoor और Adarsh Gourav हर बीट में स्टाइल और एनर्जी भरते नज़र आते हैं। यह कैची ट्रैक हर सही सुर को छूता है। गाने को 7BantaiZ और Rai Harrie ने आवाज़ दी है। इसके बोल David Klyton, Nitesh Patel, Nishant Mohite, Rai Harrie, Aditya Vhatkar, Yogesh Kurme और Siddesh Jammi ने लिखे हैं, जबकि संगीत Rai Harrie ने कंपोज किया है।

इस हाई-एनर्जी ट्रैक के बारे में बात करते हुए 7BantaiZ ने कहा- तू या मैं युवाओं की फिल्म है और इसके एल्बम का हिस्सा बनकर हम बेहद एक्साइटेड थे। यंगस्टर्स ने हमेशा हमें सपोर्ट और हाइप किया है, इसलिए इतनी एक्साइटिंग फिल्म के साथ जुड़ना हमारे लिए शानदार अनुभव रहा। मुंबई सिर्फ एक शहर नहीं, एक वाइब है, और यही वाइब हम इस गाने के ज़रिए ज़िंदा करना चाहते थे। उम्मीद है लोगों को यह उतना ही पसंद आएगा जितना हमें इसे बनाते वक्त मज़ा आया!

Shanaya Kapoor और Adarsh Gourav के साथ Fame Us के ज़रिए बंबई सिटी को अपना बनाने के लिए हो जाइए तैयार एक लिट टूर पर ले जाने आ रहे हैं ये दोनों! रोमांस, एड्रेनालिन और ख़तरे को फ्रेश, न्यू-एज स्टोरीटेलिंग के साथ मिलाते हुए, बेजॉय नांबियार के निर्देशन में बनी यह फिल्म, जिसमें Adarsh Gourav और Shanaya Kapoor मुख्य भूमिकाओं में हैं, दर्शकों को ऐसा अनुभव देने का वादा करती है जो एक आम डेट को भी एक सिहरन भरी याद में बदल देगा वैलेंटाइन पर कुछ हटकर देखने वालों के लिए यह एक परफेक्ट #DateFright एक्सपीरियंस है।

Bejoy Nambiar द्वारा निर्देशित तू या मैं का निर्माण Aanand L Rai और Himanshu Sharma ने Colour Yellow के बैनर तले किया है, साथ ही Vinod Bhanushali और Kamlesh Bhanushali (Bhanushali Studios Limited) भी इसके निर्माता हैं। आज की युवा पीढ़ी से सीधे जुड़ने वाली यह फिल्म रॉ इमोशन्स और एज-ऑफ-द-सीट स्टोरीटेलिंग का शानदार मिश्रण है और 13 फरवरी 2026 को रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें