Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Friday का OTT धमाका: ‘मस्ती 4’ से लेकर ‘120 बहादुर’ तक नई फिल्में और सीरीज हुई रिलीज

January 16, 2026

Friday का OTT धमाका: ‘मस्ती 4’ से लेकर ‘120 बहादुर’ तक नई फिल्में और सीरीज हुई रिलीज

Friday OTT Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इस शुक्रवार यानी 16 जनवरी को दर्शकों के लिए मनोरंजन का एक बड़ा खजाना खुल गया है। आज कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं, जो वीकेंड को और भी रोमांचक बना देंगी। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर क्राइम थ्रिलर, कॉमेडी, रोमांटिक सीरीज और ऐक्शन ड्रामा सभी का मेला लगा हुआ है।

‘द रिप’
मैट डेमन और बेन अफ्लेक स्टारर यह क्राइम थ्रिलर एक दिलचस्प कहानी बताती है। फिल्म में दोनों किरदार एक छापेमारी के दौरान बड़े पैमाने पर नकदी का जखीरा पाते हैं। कानून के अनुसार पैसे की गिनती वहीं करनी होती है, जिससे उनके बीच दोस्ती और भरोसे की परीक्षा होती है। यह थ्रिलर अब नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें : सोने की ज्वैलरी लेने जा रहे हैं? तो पहले जान लें मेकिंग चार्जेस और बिलिंग की पूरी जानकारी

‘मस्ती 4’
मिलाप ज़वेरी की इस एडल्ट कॉमेडी में विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी मुख्य भूमिका में हैं। कहानी तीन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी नीरस शादीशुदा जिंदगी से ऊबकर रोमांच और मस्ती की तलाश में निकल पड़ते हैं। इसे जी5 पर अब स्ट्रीम किया जा सकता है।

‘कैन दिस लव बी ट्रांसलेटेड?’
कोरियन रोमांटिक कॉमेडी सीरीज जू हो-जिन और चा मु-ही की प्रेम कहानी को दिखाती है। मल्टीलैंग्वल ट्रांसलेटर और ग्लोबल सुपरस्टार के बीच प्यार एक रियलिटी डेटिंग शो के दौरान पनपता है। यह रोमांटिक ड्रामा अब नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

‘भा भा बा’
मलयालम एक्शन कॉमेडी फिल्म में मोहनलाल राम दामोदर के किरदार में हैं। कहानी में राम मुख्यमंत्री का अपहरण करता है और इसके बाद एनआईए अधिकारी उसकी तलाश में निकल पड़ता है। इस फिल्म में कॉमिक और ऐक्शन का बेहतरीन मिश्रण है। इसे जी5 पर देखा जा सकता है।

Watch Video : Hisar–Adampur स्टेशन आधुनिकीकरण में पूर्व PCCM Narsingh का सम्मान

‘कलमकावल’
मलयालम भाषा की एक्शन थ्रिलर में ममूटी ने स्टेनली दास का किरदार निभाया है। सब-इंस्पेक्टर जयकृष्णन केरल में हुई एक सिलसिलेवार हत्याओं की जांच करने के लिए स्टेनली दास की मदद लेते हैं। यह फिल्म सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रही है।

‘120 बहादुर’
1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान रेज़ांग ला में हुए वीर संघर्ष की कहानी इस फिल्म में दिखाई गई है। मेजर शैतान सिंह और उनके 120 सैनिकों की बहादुरी और वीरता को दर्शाया गया है। यह ऐतिहासिक युद्ध ड्रामा अब अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें