Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

2026 में भूत बंगला, Vvan से लेकर धुरंधर तक, जानें और कौन सी हैं दर्शकों के लिए टॉप जॉनर फिल्में

February 11, 2026

2026 में भूत बंगला, Vvan से लेकर धुरंधर तक, जानें और कौन सी हैं दर्शकों के लिए टॉप जॉनर फिल्में

एंटरटेनमेंट डेस्क: 2026 भारतीय सिनेमा के लिए एक जबरदस्त साल बनने वाला है। इस साल फिल्ममेकर अलग-अलग शैलियों की कहानियों को बड़े परदे पर पेश करने वाले हैं, जिनमें डार्क एक्शन एडवेंचर, पीरियड ड्रामा, लोककथाओं पर आधारित फिल्में और हॉरर-कॉमेडी शामिल हैं। दर्शक भी अब नई शैलियों और बड़े पैमाने की फिल्मों को अपनाने लगे हैं। इस साल की आने वाली फिल्मों की लाइनअप में तरह-तरह की कहानियां, बड़े बजट और नई किस्म की स्टोरीटेलिंग देखने को मिलने वाली है। आइए नजर डालते हैं 2026 की सबसे ज्यादा प्रतीक्षित फिल्मों पर।

टॉक्सिक

यश स्टारर टॉक्सिक एक दमदार और टफ एक्शन-एडवेंचर फिल्म है। फिल्म में जो इंटेंस और एडजी अंदाज दिखाया गया है, वो इस जॉनर में नया तड़का देगा। बोल्ड कहानी और जोरदार विजुअल्स की वजह से ये फिल्म पहले ही चर्चा में है और 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के बाद दर्शकों को काफी पसंद आने वाली है।

धुरंधर: द रिवेंज

रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर. माधवन और अक्षय खन्ना के दमदार कास्ट के साथ धुरंधर: द रिवेंज एक बड़े स्तर की एक्शन-एडवेंचर फिल्म है। ये फिल्म ड्रामेटिक और पीरियड स्टोरीटेलिंग पर बेस्ड है। अपनी ग्रैंड दुनिया और एंबिशियस विज़ुअल्स के साथ ये फिल्म 19 मार्च, 2026 को रिलीज़ होने पर दर्शकों को एक स्पेक्ट्रैकल एक्सपीरियंस देने का वादा करती है।

भूत बंगला

ह्यूमर, हॉरर और पुराने ज़माने की यादों को मिलाकर बनी भूत बंगला एक हॉरर-कॉमेडी एंटरटेनर है, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म बालाजी मोशन पिक्चर्स के प्रेजेंटेशन में और प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी है। फिल्म में इस आइकोनिक जोड़ी की बेहद इंतजार की जाने वाली वापसी देखने को मिल रही है, जो फैन्स के उत्साह को और बढ़ा रही है। 10 अप्रैल, 2026 को रिलीज़ होने वाली यह फिल्म हंसी और सस्पेंस का शानदार मेल पेश करेगी।

Vvan: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट

Vvan: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट एक अलग तरह की एडवेंचर फिल्म है, जिसमें एक्शन और जंगल की पुरानी कहानियों का मिक्स है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की नई जोड़ी दिखाई देगी। इसे देखने के लिए दर्शक पहले ही काफी उत्साहित हैं। फिल्म 15 मई, 2026 को रिलीज़ होगी।

अल्फा

आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ के साथ अल्फा एक दमदार एक्शन-एडवेंचर है। फिल्म में थ्रिल, रोमांच और इमोशनल ट्विस्ट हैं। कहानी और बड़े पर्दे पर दिखाए जाने वाले सीन 2026 की फिल्मों में अलग रंग भरेंगे। रिलीज़ डेट अभी फाइनल नहीं हुई है।

किंग

शाहरुख खान की ‘किंग’ को बड़े स्तर की मास एक्शन-एडवेंचर फिल्म के रूप में तैयार किया गया है। इसमें स्टार पावर के साथ थ्रिल और इमोशनल ग्रेविटी भी है। साल के अंत में रिलीज होने वाली यह फिल्म 24 दिसंबर, 2026 को बड़े पर्दे पर स्केल और इंटेंसिटी के साथ धमाका करने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें: ‘Assi’ का ‘Man Hawa’ हौसले, सच और संकल्प को देता है नई उड़ान

2026 में फिल्मों का रंग-बिरंगा साल देखने को मिलेगा। इसमें डार्क एक्शन एडवेंचर्स, पीरियड ड्रामे, फोकलोर आधारित कहानियां और हॉरर-कॉमेडी शामिल हैं। सालभर का यह थिएट्रिकल कैलेंडर ऑडियंस को बड़े परदे पर अलग-अलग जॉनर का मज़ा लेने का मौका देगा और स्केल-ड्रिवन सिनेमैटिक एक्सपीरियंस भी पेश करेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें