Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

गेम चेंजर का रोमांटिक सॉन्ग जाना हैरान सा रिलीज

November 29, 2024

गेम चेंजर का रोमांटिक सॉन्ग जाना हैरान सा रिलीज

मुंबई। ग्लोबल स्टार राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’का रोमांटिक सॉन्ग जाना हैरान सा रिलीज हो गया है। राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’2025 की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट नज़दीक आ रही है वैसे वैसे प्रशंसक के बीच फिल्म के प्रति उत्साह बढ़ता जा रहा है।लोग शंकर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में राम चरण और कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री को देखने के लिए उत्सुक हैं।

इस फिल्म का पहला रोमांटिक गाना तेलुगु में‘नाना हिराना’ हिंदूी में ‘जाना हैरान सा और तमिल में ‘लायराणा’ रिलीज हो गया है। तमिल बोल विवेक ने लिखे हैं, वहीं हिंदूी बोल कौसर मुनीर ने लिखे हैं। इस गाने को श्रेया घोषाल और कार्तिक ने गाया है, सरस्वती पुत्र ने लिखा है, बोस्को मार्टिस ने कोरियोग्राफ किया है और इसे तमिल, तेलुगु और हिंदूी में रिलीज़ किया गया है। गेम चेंजर को तमिल में एसवीसी और आदित्य राम मूवीज द्वारा रिलीज़ किया जा रहा है, जबकि एए फिल्म्स के अनिल थडानी हिंदूी रिलीज़ की बागडोर संभाल रहे हैं।

एस. थिरुनावुक्कारासु की सिनेमैटोग्राफी, एस. थमन के शानदार म्यूजिक और वैश्विक स्टार राम चरण, कियारा आडवाणी, एसजे सूर्या, समुथिराखानी, अंजलि, नवीन चंद्रा, सुनील और श्रीकांत जैसे कलाकारों के साथ ‘गेम चेंजर’मनोरंजन का एक रोलरकोस्टर होने का वादा करता है। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस और ज़ी स्टूडियो के बैनर तले दिल राजू और शिरीष द्वारा निर्मित, यह फ़िल्म 10 जनवरी, 2025 को तेलुगु, तमिल और हंिदूी में दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें