
Ganesh Chaturthi : आज पूरे देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम देखने को मिल रही है। बता दें कि बुद्धि, समृद्धि और नई शुरुआत के देवता भगवान गणेश के सम्मान में यह पर्व बेहद हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। जगह-जगह पंडाल सजाए गए हैं, ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई दे रही है और भक्तगण बप्पा का स्वागत बड़े ही भक्ति भाव से कर रहे हैं। इस मौके पर बॉलीवुड सितारों से लेकर देश के नामी घराने भी उत्सव की रंगत में रंगे हुए हैं।
अनंत-राधिका ने किया एंटीलिया चा राजा का भव्य स्वागत
हर साल की तरह इस बार भी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने अपनी पत्नी राधिका मर्चेंट के साथ मुंबई स्थित अपने घर एंटीलिया में गणपति बप्पा का स्वागत किया। इस बार ‘एंटीलिया चा राजा’ का आगमन बेहद भव्य अंदाज में हुआ, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
View this post on Instagram
अनंत और राधिका दोनों पारंपरिक परिधान में नजर आए। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों अपने घर के बाहर खड़े होकर बप्पा की आरती और स्वागत की तैयारियों में व्यस्त हैं। गणपति बप्पा को लाने वाला ट्रक भी खूबसूरत फूलों और लाइटिंग से सजाया गया था।
श्लोका मेहता की झलक
एंटीलिया को इस मौके पर रंग-बिरंगी लाइट्स और फूलों से सजाया गया था। बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए थे और बड़ी संख्या में मुंबई पुलिस तैनात रही। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता भी नजर आईं। वह घर के अंदर बप्पा के स्वागत के इंतजार में खड़ी दिखीं और बेहद पारंपरिक अंदाज में नजर आईं।
View this post on Instagram
बॉलीवुड सितारों ने भी मनाई गणेश चतुर्थी
अंबानी परिवार की तरह बॉलीवुड के सितारे भी गणेश चतुर्थी के उत्सव में पूरी श्रद्धा और धूमधाम के साथ शामिल हुए। सोनू सूद, भारती सिंह, हंसिका मोटवानी, अंकिता लोखंडे और उनके पति पराग त्यागी, युविका चौधरी सहित कई सितारों ने अपने-अपने घरों में गणपति बप्पा की स्थापना की और खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।
View this post on Instagram
10 दिनों तक चलेगा गणेशोत्सव
गणेश चतुर्थी का यह पर्व 27 अगस्त से शुरू हुआ है और 10 दिनों तक धूमधाम से मनाया जाएगा। भक्तजन बप्पा की आराधना, पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ उत्सव को भव्य बनाएंगे। अनंत चतुर्दशी के दिन विधि-विधान से गणपति विसर्जन के साथ उत्सव का समापन होगा।