Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

गणपत : ए हीरो इज बॉर्न ट्रेलर रिलीज, अमीरों-गरीबों के बीच की दीवार गिराएंगे टाइगर श्रॉफ

October 9, 2023

गणपत : ए हीरो इज बॉर्न ट्रेलर रिलीज, अमीरों-गरीबों के बीच की दीवार गिराएंगे टाइगर श्रॉफ

मुंबई: बहुप्रतीक्षित फिल्म गणपत : ए हीरो इज बॉर्न का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह डायस्टोपियन फ्यूचरिस्टिक वल्र्ड में ले जाता है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन और दिग्गज बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन हैं।2 मिनट 27 सेकंड लंबे ट्रेलर की शुरुआत साइबर सिटी के शहरी परिदृश्य से होती है। इसमें शहर के खंडहरों को दिखाया गया है और यहां वॉयस ओवर शुरु होता है, जोकि टाइगर के बारे में बताता है।

वॉयसओवर में कहा जाता है कि एक दिन एक ऐसा योद्धा पैदा होगा, जो अमर होगा। वो अमीरों और गरीबों की बीच की दीवार गिराएगा। वो योद्धा मरेगा नहीं सिर्फ मारेगा।इसके बाद साइबरपंक प्रोडक्शन डिजाइन और एलिमेंट्स के शॉट्स आते हैं, इसके बाद बॉडी के क्लोज़-अप शॉट्स के साथ टाइगर को दिखाया जाता है। ट्रेलर में कृति भी एक्शन करती नजर आ रही हैं। वहीं, अमिताभ बच्चन की स्क्रीन पर दमदार एंट्री होती है।

ट्रेलर में बिग बी कहते हैं कि अमीरों को उनके प्लान की भनक लग गई है और उनके लीडर को सिर्फ पैसों से मतलब है।इस कहानी की एक नई शुरुआत होती है। टाइगर श्रॉफ दुश्मनों से बदला लेने के लिए गुड्डू से गणपत बन जाते हैं।ट्रेलर में हाई प्रोडक्शन वैल्यू, बूमिंग साउंडस्केप, ग्रिपिंग बैकग्राउंड स्कोर, इसके मुख्य कलाकारों द्वारा शानदार परफॉर्मेंस के साथ पॉलिश वीएफएक्स शामिल हैं।पूजा एंटरटेनमेंट गुड कंपनी के सहयोग से गणपत : ए हीरो इज बॉर्न प्रस्तुत कर रहा है, जिसका निर्देशन विकास बहल ने किया है।फिल्म का निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल ने किया है।यह फिल्म 20 अक्टूबर को दुनिया भर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज के लिए तैयार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें