Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gauri Khan ने सेलिब्रिटी मेंटर के रूप में NIFD Global के भावी डिजाइनर्स को किया प्रेरित

June 14, 2024

Gauri Khan ने सेलिब्रिटी मेंटर के रूप में NIFD Global के भावी डिजाइनर्स को किया प्रेरित

मुंबई : सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी और प्रसिद्ध इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान एनआईएफडी NIFD ग्लोबल के एक कार्यक्रम में सेलिब्रिटी मेंटर के रूप में शामिल हुईं जहां देश भर के छात्रों को इस इंडस्ट्री की प्रमुख हस्तियों में से एक के साथ बातचीत करने और उनसे सीखने का अनोखा मौका मिला।

बता दें कि NIFD Global एक ऐसा प्रमुख संस्थान है जो डिज़ाइन और फैशन के क्षेत्र में रचनात्मकता और नई चीजों की खोज को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। फैशन डिज़ाइन, इंटीरियर डिज़ाइन, मैनेजमेंट और ब्यूटी के कई प्रोग्राम की एक विस्तृत रेंज यहां उपलब्ध है। इस इंस्टिट्यूट में छात्रों को अपनी रचनात्मकता दिखाने के लिए बेहतरीन मंच प्रदान किया जाता है। एनआईएफडी ग्लोबल का उद्देश्य प्रतिभा को निखारना संवारना और छात्रों को इंटीरियर और फैशन डिज़ाइन के क्षेत्र में सफल करियर के लिए तैयार करना है।

एनआईएफडी ग्लोबल के देश भर के केंद्रों के छात्र गौरी खान से मिलने के लिए बहुत उत्सुकता से यहां जमा हुए। एसआरके की लाइफपार्टनर गौरी खान इंटीरियर डिजाइन की दुनिया में अपने असाधारण योगदान के लिए मशहूर हैं। इस महत्वपूर्ण सेशन में छात्रों ने कई जिज्ञासा भरे सवाल पूछे, क्योंकि स्टूडेंट्स लगातार विकसित हो रहे इंटीरियर डिजाइन इंडस्ट्री की बारीकियों को समझना चाहते थे।

स्टार डिज़ाइनर गौरी खान ने छात्रों के सामने अपने अनुभव बताते हुए और इंटीरियर डिजाइन सेक्टर के अंदर की कुछ कीमती बातें बयान करते हुए अपनी यात्रा को साझा की। उन्होंने कहा, कि “यह इंडस्ट्री बहुत तेजी से बढ़ रही है और इसमें क्रिएटिविटी, नई और अलग चीजों के लिए बेशुमार संभावनाएं हैं।” उन्होंने अपनी प्रेरणा भरी बातों से सफलता हासिल करने में जुनून और लगातार सीखने के महत्व पर जोर दिया।

इस कार्यक्रम के दौरान, छात्रों के साथ अमूल्य ज्ञान और अनुभव साझा करने के लिए गौरी खान को एनआईएफडी ग्लोबल द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने छात्रों के उत्साह और डिजाइन में बेपनाह रुचि को देखकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, “छात्रों में ऐसी जिज्ञासा और समर्पण भावना देखना बहुत प्रेरणादायक है। उनके बेहतरीन सवाल इस इंडस्ट्री से उनके गहरे लगाव और कामयाबी हासिल करने की उनकी क्षमता को दर्शाते हैं।”

गौरी खान की उपस्थिति ने एनआईएफडी ग्लोबल की इस इमेज को रेखांकित किया कि वह अपने छात्रों को इंडस्ट्री की बेहतरीन जानकारी और मार्गदर्शन मुहैया कराता है, जिससे अगली पीढ़ी के डिज़ाइन लीडर बनने के लिए तैयार होते हैं। गौरी खान ने इस कार्यक्रम में मौजूद छात्रों और एनआईएफडी ग्लोबल की टीम के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। सचिन कुंभार इस इवेंट के होस्ट थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें