Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Ghoomar’ ने मेरी आंखें इस तरह से खोल दीं, जैसा मैंने कभी सोचा भी नहीं था: Saiyami Kher

March 1, 2023

‘Ghoomar’ ने मेरी आंखें इस तरह से खोल दीं, जैसा मैंने कभी सोचा भी नहीं था: Saiyami Kher

मुंबई: अभिनेत्री सैयामि खेर आर.बाल्की की ‘घूमर’ में एक पैरा-एथलीट, क्रिकेट खिलाड़ी की भूमिका निभाती नजर आएंगी, जो एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। अभिनेत्री ने कहा कि यह उनके लिए बिल्कुल भी आसान भूमिका नहीं है, हालांकि वह क्रिकेट खेलते हुए बड़ी हुई हैं, लेकिन इस फिल्म में उन्हें एक विकलांग चरित्र को चित्रित करना है।

सैयामि ने कहा, ‘‘मैं ‘घूमर’ में बाएं हाथ की गेंदबाज की भूमिका निभा रही हूं और मैं असल जिंदगी में मैं दाएं हाथ की खिलाड़ी हूं। मैं वास्तव में कभी भी वास्तविक जीवन के पैरा-एथलीट की भूमिका में नहीं आ सकती थी, लेकिन यहां तक कि एक एथलीट होने के नाते मुझे जिन छोटी-छोटी बाधाओं से गुजरना पड़ा, उन्होंने मुझे उन चीजों की याद दिला दी, जिन्हें हम हल्के में लेते हैं।’’

‘मिर्ज्या’, ‘अनपॉज्ड’, ‘स्पेशल ओप्स’ और ‘ब्रीद: इनटू द शैडोज’ में काम कर चुकीं अभिनेत्री ने आगे बताया कि कैसे उन्होंने इस किरदार को पर्दे पर निभाने के लिए खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार किया। उन्होंने कहा कि इस भूमिका को निभाने से उन्हें न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी चुनौती मिली। इस फिल्म का कथानक हंगरी की दिवंगत दाएं हाथ की निशानेबाज केरोली टकाक्स की कहानी से प्रेरित है, जिन्होंने अपने दूसरे हाथ के गंभीर रूप से घायल होने के बाद अपने बाएं हाथ से दो ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते थे।

उन्होंने कहा कि ‘घूमर’ की तैयारी और फिल्मांकन ने मेरी आंखें इस तरह से खोलीं कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा। यह शारीरिक और भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण समय था, लेकिन उन नायकों की तुलना में मेरा संघर्ष मामूली था, जो पैरा-एथलीटों के रूप में इतने सारे खेलों में भाग लेकर हमारे देश को गौरवान्वित करते हैं।’’

‘घूमर’ में अभिषेक बच्चन, अंगद बेदी और शबाना आजमी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। अभिषेक सैयामि के कोच की भूमिका में हैं और अंगद बेदी फिल्म में उनके प्रेमी की भूमिका में हैं। फिल्म वर्तमान में पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में है, बाल्की द्वारा राहुल सेनगुप्ता और ऋषि विरमानी के साथ सह-लिखित है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें