Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Prime Video पर Zakir Khan के नए स्टैंड-अप स्पेशल ‘Delulu Express’ का ग्लोबल प्रीमियर, 27 मार्च को होगा रिलीज़

March 22, 2025

Prime Video पर Zakir Khan के नए स्टैंड-अप स्पेशल ‘Delulu Express’ का ग्लोबल प्रीमियर, 27 मार्च को होगा रिलीज़

Zakir Khan: भारत के सबसे लोकप्रिय एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म, प्राइम वीडियो ने आज ज़ाकिर खान के स्टैंड-अप स्पेशल ‘Delulu Express’ के स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा की। यह शो 27 मार्च, गुरुवार को लॉन्च होगा। ओएमएल द्वारा प्रोड्यूस किया गया यह शो ज़ाकिर खान की ज़िंदगी के कई मज़ेदार अनुभवों से प्रेरित एक शानदार कॉमेडी सेट है।

भारत के सबसे लोकप्रिय और सम्मानित कॉमेडियनों में से एक ज़ाकिर खान, अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और दिल छू लेने वाले कंटेंट के लिए जाने जाते हैं। Comicstaan, Tathastu और Mannpasand जैसी हिट परफॉर्मेंस के बाद अब वे Delulu Express के ज़रिए अपने फैंस को फिर हंसाने आ रहे हैं। इस स्पेशल में ज़ाकिर अपने खास अंदाज़ में काम, ज़िंदगी और प्यार के किस्सों को साझा करते हैं—खासतौर पर यह कि कैसे वे इनमें से किसी में भी परफेक्ट बैलेंस नहीं बना पाते और यही उनकी कहानियों को और मज़ेदार बनाता है।

Delulu Express का प्रीमियर भारत सहित दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में 27 मार्च को विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर किया जाएगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें