Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Cinema Lovers के लिए खुशखबरी, ‘Cinema Lovers Day’ के मौक़े पर केवल 99 रुपये में देखे कोई भी फिल्म, अभी करें बुकिंग

May 31, 2024

Cinema Lovers के लिए खुशखबरी, ‘Cinema Lovers Day’ के मौक़े पर केवल 99 रुपये में देखे कोई भी फिल्म, अभी करें बुकिंग

मुंबई : आज का दिन सिनेमा लवर्स के बहुत खास होने वाला है। क्योंकि 31 मई यानि आज ‘सिनेमा लवर्स डे है। इस मौके मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया यानी एमएआई ने एक बड़ी मंगलवार को घोषणा की कि इस साल 31 मई को सिनेमा लवर्स डे मनाया जाएगा। इसी बीच उन्होंने एक ऐसे बात कही जो सिनेमा लवर्स बहुत ख़ुशी की न्यूज़ है।

आपको बता दे की एमएआई ने ऐलान किया कि 31 मई को फिल्म प्रशंसक देशभर के सिनेमाघरों में सिर्फ 99 रुपये प्रति व्यक्ति की दर पर सिनेमाघरों में फिल्म देख सकेंगे। जी हां ये कोई मजाक नहीं है Multiplex Association of India में अपने ट्विटर अकाउंट पर भी एक पोस्ट शेयर किया है। इस दिन कोई भी मूवी केवल 99 रुपये में देख सकते है।वही दिलचस्‍प बात यह है कि इस वक्‍त जहां थ‍िएटर्स में पहले से ही भैया जी, श्रीकांत आदि मौजूद है। एमएआई की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि PVR, INOX, Cinepolls, मिराज और डिलाइट समेत देश भर की 4,000 से ज्यादा स्क्रीन्स ने सिनेमा लवर्स डे फेस्टिवल में हिस्सेदारी के लिए हाथ मिलाया है।

सिर्फ 99 रुपये में देख पाएंगे राजकुमार-जाह्नवी की ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’

जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। जो आज ही के दिन 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐसे ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ का एक मिक्सअप वीडियो शेयर करते हुए धर्मा प्रोडक्शन्स ने बताया है कि सिनेमा लवर्स डे पर ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के टिकट सिर्फ 99 रुपये में खरीद सकेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें