Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shahrukh-Kajol के फैंस के लिए खुशखबरी, बड़े पर्दे पर ये Superhit फिल्म एक बार फिर होगी रिलीज

February 11, 2023

Shahrukh-Kajol के फैंस के लिए खुशखबरी, बड़े पर्दे पर ये Superhit फिल्म एक बार फिर होगी रिलीज

बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान और अभिनेत्री काजोल की ब्लॉकबस्टर फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (डीडीएलजे) फिर से रिलीज की जा रही है!।यशराज बैनर तले बनीं आदित्य चोपड़ा निर्देशित फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे (डीडीएलजे) भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाली फिल्म है। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में शाहरुख खान और काजोल ने मुख्य भूमिका निभायी थी। यश राज फिल्म्स ने इस बात की पुष्टि की है कि, इस साल वैलेंटाइन डे के अवसर पर, डीडीएलजे को पूरे भारत में व्यापक रूप से रिलीज किया जाएगा।

वाईआरएफ के वितरण उपाध्यक्ष रोहन मल्होत्रा ने बताया, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (डीडीएलजे), सिनेमा के इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाली फिल्म है, जो अपनी ऐतिहासिक रिलीज के बाद से ही कई पीढ़ियों से, भारत और भारतीयों के लिए रोमांस का पर्याय बन गई है। दर्शकों और प्रशंसकों द्वारा हमें लगातार फिल्म के व्यापक प्रदर्शन के लिए अनुरोध किया जाता रहा है जिससे वे बार-बार इस माइलस्टोन फिल्म को अपने दोस्तों और परिवार के साथ सिनेमाघरों में देख सकें!

इस साल वैलेंटाइन डे के मौके पर हम उनकी ये ख्वाहिश पूरी कर रहे हैं।10 फरवरी से पूरे भारत में, डीडीएलजे को केवल एक सप्ताह के लिए प्रदर्शित किया जाएगा।बताया जा रहा है कि डीडीएलजे को मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, गुड़गांव, फरीदाबाद, लखनऊ, नोएडा, देहरादून, दिल्ली, चंडीगढ़, कोलकाता, गुवाहाटी, बेंगलुरु, हैदराबाद, इंदौर, चेन्नई, वेल्लोर और त्रिवेंद्रम सहित भारत के 37 से अधिक शहरों में रिलीज किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें