
एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा की वजह सुनीता आहूजा के वो बयान हैं, जो उन्होंने हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान दिए। बातचीत में सुनीता ने अपनी शादीशुदा जिंदगी, पति गोविंदा के व्यवहार और परिवार को लेकर उनकी जिम्मेदारियों पर खुलकर बात की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है।
पॉडकास्ट में सुनीता आहूजा ने साफ शब्दों में कहा कि वह किसी भी तरह की बेवफाई को बर्दाश्त नहीं करेंगी। उन्होंने मजाकिया लेकिन सख्त अंदाज में अपने नेपाली मूल का जिक्र करते हुए कहा कि अगर कोई गलत हरकत हुई तो वह माफ नहीं करेंगी। सुनीता ने इशारों-इशारों में गोविंदा के कथित अफेयर्स की चर्चाओं पर भी टिप्पणी की और कहा कि इस उम्र में ऐसी बातों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, MPESB में 1120 ट्रेनिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती, जानें Details
सुनीता ने यह भी कहा कि गोविंदा अब 63 साल के हो चुके हैं और उन्हें अपनी जिंदगी के इस पड़ाव पर परिवार पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। अब समय है कि गोविंदा अपनी बेटी की शादी और बेटे के करियर जैसे अहम मुद्दों को प्राथमिकता दें, न कि गैर-जरूरी बातों में उलझें।
इंटरव्यू में सुनीता ने गोविंदा पर एक पिता के रूप में भी सवाल खड़े किए। उन्होंने दावा किया कि गोविंदा ने अपने बेटे यश के करियर को आगे बढ़ाने में कोई खास रुचि नहीं दिखाई। सुनीता का कहना है कि बेटे को इंडस्ट्री में आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने खुद गोविंदा से कई बार बात की, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी।
सुनीता ने यह भी बताया कि उन्होंने इस मुद्दे पर गोविंदा से सीधे सवाल किया था कि वह अपने बेटे की मदद क्यों नहीं कर रहे हैं। इस बातचीत का प्रोमो सामने आने के बाद एक बार फिर गोविंदा चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। अब फैंस और दर्शकों की नजर इस बात पर टिकी है कि इन आरोपों और बयानों पर खुद गोविंदा की क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।
ये भी पढ़ें: राणा बलाचौरिया हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य शूटर करन एनकाउंटर में ढेर
मेष: दिन शुभ रहेगा...