Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरमीत चौधरी व देबिना बनर्जी 31 दिसंबर की शाम कंट्री क्लब में करेंगे परफॉर्म

December 29, 2022

गुरमीत चौधरी व देबिना बनर्जी 31 दिसंबर की शाम कंट्री क्लब में करेंगे परफॉर्म

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर गुरमीत चौधरी ने महामारी के दो साल बाद नए साल के प्लान्स, रिजॉल्यूशन और अपनी वाइफ व एक्ट्रेस देबिना बनर्जी के साथ अपकमिंग लाइव परफॉर्मेंस के बारे में बात की।दोनों 31 दिसंबर की शाम कंट्री क्लब में परफॉर्म करने वाले हैं।

उन्होंने आईएएनएस को बताया, “महामारी के दो साल बाद इस नए साल की पूर्व संध्या पर परफॉर्म करने के लिए देबिना और मैं दोनों बहुत उत्साहित हैं। इतने बड़े पैमाने पर दर्शकों के सामने परफॉर्म करना बहुत ही रोमांचक होने वाला है और मैं एक बार फिर दर्शकों की सकारात्मक ऊर्जा को महसूस करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।” अपनी ट्रेवल प्लान्स के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा: “अभी तक मैंने अपनी ट्रेवल प्लान्स के बारे में ज्यादा नहीं सोचा है लेकिन मेरी विश लिस्ट में कुछ शहर हैं। अगर चीजें काम करती हैं तो मैं निश्चित रूप से 2023 में स्विट्जरलैंड, लंदन और पेरिस की यात्रा करना चाहूंगा।”

हॉरर थ्रिलर ‘खामोशियां’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले गुरमीत ने कई टीवी शो में भी काम किया है। उन्हें ‘रामायण’ में राम के किरदार के लिए जाना जाता है, और उन्होंने ‘गीत- हुई सबसे पराई’, ‘पुनर विवाह- जिंदगी मिलेगी दोबारा’ में भी अभिनय किया। वह ‘झलक दिखला जा 5’ के विजेता के रूप में भी उभरे। एक्टर ने हमेशा बॉलीवुड में अपनी रुचि के बारे में बात की है।आने वाले साल के लिए अपने रिजॉल्यूशन के बारे में उन्होंने कहा: “मैं साल की शुरूआत में भी काम कर रहा हूं और मेरा रिजॉल्यूशन ऐसा ही करना जारी रखना है। 2022 मेरे लिए पर्सनल और प्रोफेशनल रूप से काफी शानदार रहा है और अब मैं और अधिक मेहनत करना चाहता हूं। अपने प्यारे परिवार के साथ ढेर सारा समय बिताऊंगा। मेरा रिजॉल्यूशन है कि मैं अच्छाई पर ध्यान केंद्रित रखूं और अपने फैंस का भरपूर मनोरंजन करूं।” उन्होंने कहा, “मेरे पास कुछ दिलचस्प प्रोजेक्ट्स आ रहे हैं, जो वास्तव में रोमांचक हैं और मैं जल्द ही आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा कर रहा हूं।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें