एंटरटेनमेंट डेस्क: लंबे इंतज़ार के बाद दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। फैमिली एंटरटेनर फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ अब अपनी पहले घोषित रिलीज़ डेट पर वापस आ गई है। यह फिल्म अब 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी, जबकि पहले इसे 22 मई को रिलीज़ करने की योजना थी।
यह बदलाव खासतौर पर IPL सीज़न को ध्यान में रखते हुए किया गया था, ताकि फिल्म को बेहतर थिएट्रिकल रिस्पॉन्स मिल सके। अब यह फिल्म आईपीएल के बाद रिलीज़ होने वाली पहली बड़ी एंटरटेनर फिल्मों में से एक होगी।

फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह एक हल्की-फुल्की, रोमांस और कॉमेडी से भरपूर कहानी है, जिसमें हाई-एनर्जी एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज मिलने का दावा किया जा रहा है।
निर्देशक डेविड धवन एक बार फिर अपने सिग्नेचर कॉमिक स्टाइल के साथ दर्शकों को हंसाने और मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। फिल्म का निर्माण Tips Films Limited ने किया है, जबकि इसके सह-निर्माण में Maximilian Films (UK) भी शामिल है।
अब दर्शकों को इस मस्तीभरी फैमिली एंटरटेनर का इंतज़ार केवल 5 जून तक करना होगा, जब यह बड़े पर्दे पर अपनी पूरी चमक के साथ रिलीज़ होगी।