Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hania Aamir जल्द बनेंगी दुल्हन, इस मशहूर सिंगर से होगी शादी, वीडियो देख फैंस ने कही ये बात

February 14, 2026

Hania Aamir जल्द बनेंगी दुल्हन, इस मशहूर सिंगर से होगी शादी, वीडियो देख फैंस ने कही ये बात

Hania Aamir Marriage News: पाकिस्तान की मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेस Hania Aamir हमेशा अपनी अदाओं और चुलबुले अंदाज़ से फैंस का दिल जीत लेती हैं। सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, भारत में भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इन दिनों वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में हैं। खबरें आ रही हैं कि वह पाकिस्तानी सिंगर Asim Azhar के साथ गुपचुप शादी करने वाली हैं।

क्या सच में होने वाली है हानिया आमिर की शादी?
पिछले करीब एक महीने से हानिया आमिर की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं। कहा जा रहा है कि हानिया और आसिम रमज़ान के महीने में निकाह कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि शादी एक प्राइवेट सेरेमनी होगी, जिसमें सिर्फ परिवार और खास दोस्त शामिल होंगे। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी आधिकारिक तौर पर शादी की खबर की पुष्टि नहीं की है।

 

वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल
हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें हानिया और आसिम एक शादी जैसे माहौल में साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में हानिया ने पीले रंग का सलवार सूट पहना हुआ है। उन्होंने फूलों की माला पहनी है। आसिम काले रंग के कुर्ते में दिख रहे हैं। दोनों साथ में नाचते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में हानिया खुलकर डांस करती दिख रही हैं। वहां काफी लोग मौजूद हैं और पूरा माहौल किसी शादी या संगीत फंक्शन जैसा लग रहा है। एक दूसरे वीडियो में हानिया कुछ महिलाओं के साथ डांडिया खेलती नजर आती हैं। माहौल बिल्कुल शादी के संगीत जैसा लग रहा है। वीडियो के आखिर में हानिया मजाक में कहती हैं, “अब मेरी शादी हो गई है।”

 

क्या यह शादी नहीं बल्कि बर्थडे पार्टी थी?
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वीडियो असल में हानिया के 12 फरवरी को मनाए गए जन्मदिन का है। बताया जा रहा है कि उनकी बर्थडे पार्टी का थीम ‘शादी’ रखा गया था। इसी वजह से पूरा डेकोरेशन और माहौल शादी जैसा था। लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही फैंस ने इसे सच मान लिया और शादी की खबरें और तेज हो गईं।

 

फैंस का टूटा दिल
जैसे ही ये वीडियो सामने आए, फैंस भावुक हो गए। कई लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं ये नहीं हो सकता!, कोई कह दो ये झूठ है। हमारा दिल टूट गया। कुछ फैंस का मानना है कि शायद ये किसी नए म्यूजिक वीडियो की शूटिंग हो सकती है। जब तक आधिकारिक घोषणा नहीं होती, तब तक सब कुछ सिर्फ अटकलें ही हैं।

 

हानिया और आसिम की लव स्टोरी
हानिया और आसिम की लव स्टोरी भी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। दोनों की मुलाकात कई साल पहले हुई थी। साल 2018 में दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। 2020 में दोनों का ब्रेकअप हो गया।इसके बाद आसिम ने मॉडल और एक्ट्रेस Merub Ali से रिश्ता जोड़ा। दोनों की सगाई भी हो गई थी। लेकिन जून 2025 में उनकी सगाई टूटने की खबर सामने आई। अब एक बार फिर आसिम का नाम हानिया के साथ जोड़ा जा रहा है, जिससे शादी की अफवाहों ने और जोर पकड़ लिया है।

 

क्या सच में होगी शादी?
फिलहाल हानिया आमिर और आसिम अजहर की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि शादी की खबरें सच हैं या सिर्फ अफवाह। अब सभी को इंतजार है कि क्या सच में हानिया आमिर शादी करने जा रही हैं या यह सिर्फ एक थीम पार्टी और सोशल मीडिया की गलतफहमी है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें