Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Happy Birthday Malavika Mohanan : एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस और किरदारों की तरह ही जबरदस्त है उनकी आने वाली फिल्मों की लाइनअप

August 5, 2024

Happy Birthday Malavika Mohanan : एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस और किरदारों की तरह ही जबरदस्त है उनकी आने वाली फिल्मों की लाइनअप

मुंबई : मालविका मोहनन 4 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रही हैं और इस दौरान वह अपनी जल्द रिलीज होने वाली फिल्म ‘तंगलान’ के प्रमोशन में बिज़ी हैं। मालविका ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों को इंप्रेस करने के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स उनके बेजोड़ टैलेंट को दिखाने वाले हैं, साथ ही सभी पर बड़ा प्रभाव डालने के लिए तैयार हैं। चलिए डालते हैं एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर एक नजर।

तंगलान :

साल की सबसे बड़ी तमिल फिल्मों में से एक ‘तंगलान’ 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। बता दें कि फिल्म में मालविका के साथ चियान विक्रम भी अहम भूमिका में हैं। ‘तंगलाम’ में उनकी परफॉर्मेंस एक मेजर हाईलाइट है, साथ ही फिल्म की कहानी का एक अहम हिस्सा होने की उम्मीद है।

राजा साब :

‘तंगलान’ के अलावा, मालविका पैन इंडिया सर्परस्टार प्रभास के साथ ‘राजा साहब’ में रोमांटिक भूमिका में नज़र आएंगी। यह फिल्म उनकी हाल ही में आई ‘कल्कि 2898 एडी’ की सफलता के बाद आने वाली फिल्म है। दोनों को साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए देखना खास होने वाला है, साथ ही उनकी मौजूदगी लोगों का दिल जीतने वाली है।

युधरा :

वह ‘युधरा’ में भी नजर आएंगी, जिसमें वह सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ स्क्रीन करने वाली हैं, कहना होगा की इनकी जोड़ी डायनेमिक और इंगेगिंग साबित होगी।

सरदार 2 :

प्रिंस पिक्चर्स ने कल घोषणा की कि मालविका मोहनन ‘सरदार 2’ की कास्ट में शामिल होंगी। 2022 की फिल्म ‘सरदार’ के इस सीक्वल में, जिसमें ओरिजनली कार्थी ने काम किया था, वह अपनी भूमिका को फिर से दोहराएंगे, जबकि पीएस मिथ्रन डायरेक्टर के रूप में वापसी करेंगे।एसजे सूर्या भी कास्ट का हिस्सा होंगे। वहीं, सीक्वल के लिए राशि खन्ना और मुनीशकांत के साथ दूसरे ओरिजनल कास्ट के बारे में कन्फर्मेशन मिलना अभी भी बाकी है।

मालविका मोहनन इन अलग और रोमांचक प्रोजेक्ट्स के साथ अपने एक्साइटिंग करियर में और आगे बढ़ रही हैं।अपनी मजबूत परफॉर्मेंस और वर्सेटाइल एक्टिंग से एक्ट्रेस का कहीं थमने का नाम नहीं है। ठीक इसी तरह से सभी फैंस और दर्शक उन्हें आने वाले समय में इन प्रोजेक्ट्स में देखने के लिए उत्साहित हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें