Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

हर्षवर्धन राणे ने शादी के सवाल पर हँसते हुए खोला राज़, बताया ये सच

February 7, 2026

हर्षवर्धन राणे ने शादी के सवाल पर हँसते हुए खोला राज़, बताया ये सच

अभिनेता हर्षवर्धन राणे बॉलीवुड में अपने इंटेंस और रोमांटिक किरदारों के लिए जाने जाते हैं। चाहे वह ‘सनम तेरी कसम’ में इंदर का किरदार हो या ‘एक दीवाने की दीवानीयत’ में विक्रमादित्य का रोल, वह हर बार अपनी एक्टिंग से दिल छू जाते हैं। पर्दे पर उनके किरदार भावुक और गहरे होते हैं।

दर्शक उन्हें प्यार में डूबे, संजीदा और रोमांटिक हीरो के रूप में देखते हैं। लेकिन असल जिंदगी में हर्षवर्धन शादी को लेकर कितने गंभीर हैं, इसका जवाब उन्होंने बेहद मजेदार अंदाज में दिया।

आईएएनएस से बातचीत में जब उनसे शादी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा,
“शादी तो मेरी हो चुकी है… मेरे काम से! और मेरी दुल्हन हैं मेरी फिल्में।”

हर्षवर्धन ने आगे बताया कि उनका पूरा फोकस अभी करियर पर है। उनके लिए फिल्में सिर्फ काम नहीं, बल्कि जीवन का सबसे बड़ा प्यार हैं। वह कहते हैं कि जब भी वह किसी किरदार में पूरी तरह डूबते हैं, वही उनका सबसे करीबी साथी बन जाता है। रोमांटिक रोल्स की वजह से लोग अक्सर पूछते हैं कि असल जिंदगी में उनकी लव लाइफ कैसी है या शादी कब करेंगे, लेकिन उनका जवाब हमेशा यही होता है कि उनका दिल और दिमाग अभी पूरी तरह सिनेमा के साथ बंधा है।

बता दें, हर्षवर्धन राणे ने 16 साल की उम्र में एक्टिंग का सपना लेकर घर छोड़ दिया था। उनके पास कोई बड़ा गॉडफादर या सपोर्ट नहीं था; वे पूरी तरह से आउटसाइडर थे। शुरुआत में चुनौतियाँ बहुत थीं, लेकिन उनकी मेहनत और जज़्बा कभी कम नहीं हुआ। सपनों के पीछे भागते हुए उन्होंने कभी हार नहीं मानी। आज वह बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री दोनों में कई हिट फिल्में दे चुके हैं। उनका मानना है कि सपनों या लक्ष्य के सामने चुनौतियों को कभी हावी नहीं होने देना चाहिए।

साल 2025 में ‘सनम तेरी कसम’ और ‘एक दीवाने की दीवानीयत’ की बंपर सफलता के बाद हर्षवर्धन फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस साल भी वह दर्शकों को तीन नई फिल्में देने वाले हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें