Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

हेमा मालिनी ने संघर्ष के दिनों को किया याद, कहा- अकेले रहना मुश्किल हो गया था

January 8, 2026

हेमा मालिनी ने संघर्ष के दिनों को किया याद, कहा- अकेले रहना मुश्किल हो गया था

एंटरटेनमेंट डेस्क: वरिष्ठ अभिनेत्री हेमा मालिनी हाल के दिनों में अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में है। उन्होंने अलग-अलग मंचों पर अपने जीवन के अनुभवों और संघर्षों को साझा किया है, साथ ही अभिनेता धर्मेंद्र के साथ अपने रिश्ते को भी याद किया है। हाल ही में एक बातचीत में उन्होंने बताया कि चेन्नई और दिल्ली जैसे खुले और बड़े शहरों से आने के बाद मुंबई में शुरुआती दिन उनके लिए कितने मुश्किल रहे।

हेमा मालिनी ने बताया कि फिल्म सपनों का सौदागर की शूटिंग के दौरान वह मुंबई के बांद्रा इलाके में एक छोटे से अपार्टमेंट में रहती थीं। दक्षिण भारत में परिवार के साथ बड़े घर में रहने की आदत होने के कारण यह जगह उन्हें बिल्कुल रास नहीं आई। वहां उन्हें घुटन महसूस होती थी और रात के समय सांस लेने में परेशानी होने लगती थी। वह अपनी मां के साथ ही सोती थीं, क्योंकि बेचैनी इतनी ज्यादा थी कि अकेले रहना मुश्किल हो गया था। यह समस्या एक-दो दिन नहीं, बल्कि रोजाना होती थी।

ये भी पढ़ें: वेनेजुएला के बाद अब भारत और चीन की बारी, ट्रंप ने 500% टैरिफ वाले बिल को दी मंजूरी

अपनी किताब हेमा मालिनी: बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि एक बार शूटिंग के दौरान उनके पिता का फोन आया। उन्होंने हेमा मालिनी को साउथ मुंबई के वाल्केश्वर इलाके में एक सी-फेसिंग अपार्टमेंट में शिफ्ट होने की सलाह दी, जिसकी उन्होंने व्यवस्था की थी। हालांकि, इतनी कोशिशों के बावजूद यह अपार्टमेंट भी हेमा मालिनी को पसंद नहीं आया। आखिरकार फिल्म पूरी होने के बाद वह एक बंगले में रहने लगीं, जहां उन्हें सुकून मिला।

बता दें साल 1980 में हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की शादी के बाद उनकी जिंदगी में स्थिरता आई और हालात पहले से बेहतर हुए। दोनों की जोड़ी फिल्मी दुनिया की सबसे चर्चित जोड़ियों में गिनी जाती है। हेमा मालिनी का कहना है कि संघर्ष के उन शुरुआती दिनों ने उन्हें मजबूत बनाया और आज की सफलता की राह वहीं से शुरू हुई।

ये भी पढ़ें: राजधानी में थार ने मचाया तांडव, सड़क किनारे 6 लोगों को कुचला, गुस्साई भीड़ ने गाड़ी में लगाई आग

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें