Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

SS राजामौली के साथ काम करना चाहती हैं Hema Malini

March 19, 2023

SS राजामौली के साथ काम करना चाहती हैं Hema Malini

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी दक्षिण भारतीय फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली के साथ काम करना चाहती हैं।हेमा मालिनी से पूछा गया कि क्या वह एसएस राजामौली के साथ काम करना चाहेंगी? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘यदि एसएस राजामौलीजी मुझे एक अच्छी भूमिका प्रदान करते हैं, तो मैं निश्चित रुप से उनके साथ काम करना पसंद करुंगी।’’

हेमा मालिनी काफी समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं। जब उनसे पूछा गया कि वह फिल्मों में फिर वापस कब आएंगी। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘मैं कोई फिल्म या वेबसीरीज तभी करुंगी जब मुझे सही भूमिका मिलेगी। मैं एक अभिनेत्री हूं। मुझे अभिनय करना तभी अच्छा लगेगा, अगर कोई अच्छी भूमिका हो।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें