Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

सत्यजीत राय लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजे जाएंगे हॉलीवुड अभिनेता माइकल डगलस

October 14, 2023

सत्यजीत राय लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजे जाएंगे हॉलीवुड अभिनेता माइकल डगलस

पणजी: हॉलीवुड अभिनेता एवं फिल्म निर्माता माइकल डगलस 54वें भारतीय अंतरराष्ट्रय फिल्म फेस्टिवल (आईएफएफआई) में सत्यजीत राय लाइफ टाइम एचिवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किए जाएंगे। इस बात की घोषणा केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक्स पोस्ट में की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आईएफएफआई वैश्विक सिनेमाई कैलेंडर में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसमें प्रसिद्ध अभिनेता डगलस अपनी पत्नी प्रख्यात अभिनेत्री कैथरीन ज़ेटा जोन्स और पुत्र डायलन डगलस के साथ शामिल होंगे।

भारतीय फिल्म निर्माता एवं परसेप्ट लिमिटेड और सनबर्न म्यूजिक फेस्टिवल के संस्थापक शैलेन्द्र सिंह (भारतीय फिल्म उद्योग में अपने 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं) भी इस मौके पर उपस्थित रहेंगे। उधर, श्री ठाकुर ने एक्स पोस्ट में डगलस को सम्मानित किए जाने की घोषणा करते हुए उन्हें, उनकी पत्नी और उनके पुत्र का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि माइकल डगलस का भारत के प्रति प्रेम सर्वविदित है और यह देश हमारी समृद्ध सिनेमाई संस्कृति और अनूठी परंपराओं को प्रदर्शित करने के लिए उत्सुक है। सत्यजीत राय लाइफ टाइम एचिवमेंट अवॉर्ड की शुरुआत 1999 में आयोजित 30वें आईएफएफआई में हुई थी।

यह पुरस्कार सिनेमाई दुनिया में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्ति को दिया जाता है। माइकल डगलस ने अपने करियर में दो अकादमी पुरस्कार, पांच गोल्डन ग्लोब पुरस्कार और एक एमी पुरस्कार जीता है। उन्होंने ‘वॉल स्ट्रीट (1987)’, ‘बेसिक इंस्टिंक्ट (1992)’, ‘फॉलिंग डाउन (1993)’, ‘द अमेरिकन प्रेसिडेंट (1995)’, ‘ट्रैफिक (2000)’ और ‘बिहाइंड द’ कैंडेलब्रा (2013)’ जैसी सिनेमा में उत्कृष्ट भूमिकाएं निभायी हैं और सिने जगत के इतिहास पर एक अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने कई समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्मों का भी निर्माण भी किया है, जिनमें ‘वन फ़्लू ओवर द कूकूज़ नेस्ट (1975)’, ‘द चाइना सिंड्रोम (1979)’, और ‘द गेम (1999)’ शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें