एंटरटेनमेंट डेस्क: हॉलीवुड की पॉपुलर फिल्म फ्रेंचाइजी जुरासिक पार्क में डॉ. एलन ग्रांट का रोल करने वाले सैम नील अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। उनका 78 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी मौत की खबर आते ही हॉलीवुड सिनेमा में शोक की लहर दौड़ गई है।
नील की मौत की आधिकारिक जानकारी उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी गई है, जिसमें लिखा कि 13 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हमारे प्रिय सैम नील का निधन हो गया। वह अपने परिवार के बीच थे और उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। यह नुकसान अचानक और अप्रत्याशित था, लेकिन राहत की बात यह रही कि सैम कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से मुक्त होने के बाद उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा है।
View this post on Instagram
बता दें सैम नील ने मार्च 2023 में बताया था कि उन्हें एक साल पहले एंजियोइम्युनोब्लास्टिक टी-सेल लिंफोमा (AITL) होने का पता चला था, जो हाई ग्रैड कैंसर की समस्या होती है। इसमें शरीर के अलग-अलग भाग जैसे गर्दन, बगल और कमर में गांठ बनने लगती हैं, जो तेजी से बढ़ती चली जाती हैं।
सैम नील का एक्टिंग करियर
एक्टर को जुरासिक पार्क फिल्म फ्रेंचाइजी से ज्यादा फेमस हुए। वह जुरासिक पार्क (1993) जुरासिक पार्क III (2001) और जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन (2022) का हिस्सा रहे थे। सैम नील ने अपने करियर की शुरुआत 1977 में फिल्म स्लीपिंग डॉग्स से की थी और इस दौरान उन्होंने 150 से अधिक मूवीज में काम किया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...