Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hollywood की गर्मी, इंडियन जोश: ‘Toxic’ में 45 दिन का जबरदस्त एक्शन धमाका

August 25, 2025

Hollywood की गर्मी, इंडियन जोश: ‘Toxic’ में 45 दिन का जबरदस्त एक्शन धमाका

एंटरटेनमेंट डेस्क: मुंबई की बारिश जहाँ ज़्यादातर फिल्म यूनिट्स को शूट रोकने पर मजबूर कर देती है, वहीं टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फ़ॉर ग्रोन-अप्स की टीम ने तूफ़ान को अपनायावो भी असली और क्रिएटिव दोनों तरह से और इस बार कमान संभाल रहे हैं हॉलीवुड एक्शन डायरेक्टर जे.जे. पेरी, जिनके खाते में जॉन विक, फास्ट ऐंड फ्यूरियस और डे शिफ्ट जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्मों की आइकॉनिक एक्शन सीक्वेंसेज़ हैं।

लेकिन ट्विस्ट ये है कि पहले इंटरनेशनल स्टंट स्पेशलिस्ट्स के साथ काम करने वाले पेरी ने अब इस 45-दिन के हाई-ऑक्टेन शूट के लिए चुनी है एक ऑल-इंडियन स्टंट टीम। उनकी मेहनत और प्रिसीज़न देखकर पेरी बोले—

“ये इंडियन क्रू वर्ल्ड-क्लास है। इसी वजह से मैंने इनके साथ काम करने का फ़ैसला किया। अभी हम एक मेजर सीक्वेंस पर काम कर रहे हैं और मैं सुपर एक्साइटेड हूँ। ये चुनौती है, मगर मज़ेदार चुनौती और ये टीम इसे सिर-सेर भिड़कर पूरी कर रही है।”

इस हाई-स्टेक्स एक्शन ब्लॉक को तैयार करने में पेरी के साथ जुड़े हैं यश (लीड स्टार और प्रोड्यूसर), डायरेक्टर गीतु मोहनदास, प्रोड्यूसर वेंकट के. नारायण, और DNEG की विज़ुअल टीम। वेंकट और यश की पार्टनरशिप ने ही इस मैग्नम-ऑपस के लिए ज़रूरी बजट और रिसोर्सेज़ अनलॉक किए हैं।

प्रीप में हुआ महीनों का स्टोरीबोर्डिंग, प्रीविज़, टैक्टिकल रिहर्सल्स और आर्टिस्टिक कोलै, ताकि एक्शन भाषा इंडियन सिनेमा में एकदम नई और इमर्सिव लगे।

टॉक्सिक सिर्फ़ धमाकेदार एक्शन नहीं, बल्कि जॉनर-डिफ़ाइंग विज़न बनने जा रही है जहाँ यश का मास अपील, गीतु का अनोखा क्रिएटिव टच और पेरी का ग्लोबल एक्शन एक्सपीरियंस एक साथ टकरा रहा है। और इन धमाकेदार विज़ुअल्स के बीच फिल्म का दिल भी धड़कता है इमोशन और ऑडियंस कनेक्ट के साथ।

पेरी ने बताया, “35 साल में मैंने 39 देशों में काम किया है। इंडियन सिनेमा का मैं फ़ैन हूँ ये क्रिएटिव, आर्टिस्टिक और बोल्ड है। यश, गीतु और वेंकट के साथ काम करना मेरे करियर का हाइलाइट है। गीतु की विज़न शानदार है और सिनेमैटोग्राफ़र राजीव रवि से लेकर आर्ट टीम तक सब कमाल के हैं।”

मुंबई में चल रहे इस शेड्यूल के साथ टॉक्सिक बन रही है एक माइलस्टोन क्योंकि ये पहली लार्ज-स्केल बाइलिंगुअल फिल्म है जो एक साथ कन्नड़ और इंग्लिश में शूट हो रही है, और साथ ही आएगी हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम डब वर्ज़न्स में। मतलब ये सिर्फ़ पैन-इंडियन नहीं, बल्कि ग्लोबल सिनेमैटिक इवेंट है।

पेरी बोले, “इंडिया की संस्कृति प्राचीन और परतों से भरी है। हमारी अमेरिकी संस्कृति तो बस कुछ सौ साल पुरानी है। यहाँ आकर इंडियन स्टोरीटेलिंग और ग्लोबल सिनेमैटिक लैंग्वेज़ को मिलाना बेहद रोमांचक है। मैं बस रिपीट नहीं करना चाहता, मैं कुछ यूनिक बनाना चाहता हूँ और टॉक्सिक मुझे वही मौका दे रही है।”

के.वी.एन. प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले वेंकट के. नारायण और यश द्वारा प्रोड्यूस की गई टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फ़ॉर ग्रोन-अप्स एक हाई-स्टेक्स, लार्ज-स्केल फिल्म है, जो गहराई और ग्लैमर को मिलाकर बनेगी एक यादगार सफ़र। इसका वर्ल्डवाइड रिलीज़ 19 मार्च 2026 को होगा।

ये भी पढ़ें : PAK क्रिकेटर अबरार अहमद को खरीदने पर घिरीं काव्या मारन, BCCI ने भी तोड़ी चुप्पी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें