Site icon Dainik Savera Times

MOSA Belgium में दिखी Hombale Films की ‘महावतार नरसिंह’ की आध्यात्मिक चमक

एंटरटेनमेंट डेस्क: बेल्जियम के डर्ब्यू शहर में बने म्यूज़ियम ऑफ सेक्रेड आर्ट (MOSA) में एक खास आयोजन हुआ, जहाँ ‘महावतार नरसिंह’ की स्क्रीनिंग रखी गई। इस मौके पर आध्यात्मिकता और सिनेमा का शानदार संगम देखने को मिला, जिसे दुनियाभर से आए लोगों ने देखा और सराहा। भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार पर बनी इस एनिमेटेड कहानी ने लोगों का दिल छू लिया। आधा आदमी, आधा शेर वाले इस रूप की कथा को जिस तरह दिखाया गया, उसकी भावनाएं, कला और कहानी सब कुछ इतना ज़बरदस्त था कि देखने वाले भावुक होने के साथ दंग रह गए।

महावतार नरसिंह के ऑफिशियल हैंडल पर लिखा गया –

“MOSA, बेल्जियम में गूंजा अंतरराष्ट्रीय तालियों का शोर! महावतार नरसिंह की गर्जना सरहदों से पार गूंज उठी।”

महावतार नरसिंह को होम्बले फिल्म्स ने बनाया है, जो अब तक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुका है। केजीएफ चैप्टर 1 और 2, सलार: पार्ट 1 – सीज़फायर और कांतारा जैसी मेगा हिट्स के साथ उन्होंने पैन-इंडिया सिनेमा का नया स्टैंडर्ड सेट किया है। आज होम्बले फिल्म्स पैन-इंडिया के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस में से एक बन चुका है। कांतारा जैसी फिल्मों के ज़रिए उन्होंने ये साबित किया है कि भारतीय कहानियों और संस्कृति को बड़े पर्दे पर उतारने का उनका जज़्बा सच्चा है। वक़्त के साथ उन्होंने भारत की मिट्टी से निकली कहानियों को सामने लाकर कामयाबी के नए मापदंड तय किए हैं।

महावतार नरसिंह का निर्देशन अश्विन कुमार ने किया है और इसे शिल्पा धवन, कुशल देसाई और चैतन्य देसाई ने क्लीम प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया है। इसमें होम्बले फिल्म्स का भी साथ है, जो अब तक के कई बड़े हिट फिल्मों के लिए जानी जाती है। इस दमदार जोड़ी का मकसद है दर्शकों के सामने एक ऐसी फिल्म पेश करना जो हर मायने में शानदार हो। जबरदस्त विजुअल्स, भारतीय संस्कृति की झलक, जोरदार कहानी और बढ़िया सिनेमाई अंदाज़ के साथ ये फिल्म 3D में और 5 भारतीय भाषाओं में रिलीज़ की जाएगी। फिल्म 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

ये भी पढ़ें- बाइक से सांड टकराने पर पिता की हुई मौत, सदमे में बेटी ने भी त्याग दिए प्राण

Exit mobile version