Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

बाइक से सांड टकराने पर पिता की हुई मौत, सदमे में बेटी ने भी त्याग दिए प्राण

March 23, 2026

बाइक से सांड टकराने पर पिता की हुई मौत, सदमे में बेटी ने भी त्याग दिए प्राण

नेशनल डेस्क:  उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक पिता की मौत हो गई। पिता की मौत का सदमा बेटी सहन न कर सकी और हार्ट अटैक से उसकी भी जान चली गई। 55 वर्षीय पूर्व प्रधान के पति की रविवार की रात साढ़े नौ बजे सांड से टकराकर मौत हो गई, जब हादसे की खबर घर पहुंची तो सदमे में उनकी छोटी बेटी ने भी अपने प्राण त्याग दिए। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है।

पूर्व प्रधान के पति लक्ष्मीनारायण रावल डिबाई के मथुरिया इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे और बाइक से रात को ड्यूटी के लिए कॉलेज जा रहे थे। उनकी पत्नी कृष्णा देवी दो बार रामघाट की ग्राम प्रधान रही हैं। रात में ड्यूटी पर जाते समय लक्ष्मीनारायण की बाइक से सांड टकरा गया और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें लक्ष्मीनारायण के छह बच्चे हैं, जिसमें चार बेटी और दो बेटे शामिल हैं। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है और छोटी बेटी ममता घर पर ही रहती थी, जिसकी पिता की मौत की खबर सुन सदमे में मौत हो गई। दो बेटे हैं और दोनों घर पर ही रहते हैं। नरौरा थाना प्रभारी गंगा प्रसाद राजपूत ने बताया कि सांड से टकराकर दुर्घटना हुई है। पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें