Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अपहरण और मारपीट के आरोपों पर हनी सिंह ने दिया ये रिएक्शन, बोले-‘मेरी छवि खराब…

April 21, 2023

अपहरण और मारपीट के आरोपों पर हनी सिंह ने दिया ये रिएक्शन, बोले-‘मेरी छवि खराब…

मुंबई पुलिस को हाल ही में रैपर हनी सिंह और उनकी टीम के खिलाफ एक इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी के मालिक का अपहरण करने और उसके साथ मारपीट करने की शिकायत मिली थी। शिकायत दर्ज कराने के बाद, रैपर ने प्रतिक्रिया दी है। गुरुवार को हनी सिंह ने अपने खिलाफ लगे ‘झूठे और निराधार’ आरोपों पर प्रतिक्रिया देने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि उनकी कानूनी टीम अपहरण और मारपीट का आरोप लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करने की योजना बना रही है।“शिकायत और आरोप झूठे और निराधार हैं। मेरी कंपनी या शिकायतकर्ता के बीच कोई संबंध या समझौता नहीं है जिसे मीडिया सुबह से दिखा रहा है। मैं मुंबई शो के लिए Tribevibe नाम की एक कंपनी के माध्यम से जुड़ा था जो एक प्रतिष्ठित कंपनी है और Bookmyshow की एक सहायक कंपनी है। जिस समय के लिए अनुमति थी, मैंने अपना प्रदर्शन किया। बाकी ऐसे सभी आरोप झूठे हैं और मेरी छवि खराब करने की कोशिश है।

इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि मेरी कानूनी टीम पहले से ही ऐसे बदमाशों के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करने के लिए काम कर रही है, ”हनी सिंह ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से साझा किए गए अपने बयान में लिखा। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “आप बस रॉक करते रहो भाई (शेर इमोजी), आरोपों की चिंता मत करो।” मुंबई पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई है। सिंगर हनी सिंह और उनकी टीम ने इवेंट मैनेजमेंट के ओनर को किडनैप कर काफी पीटा। बीते गुरुवार इवेंट किसी कारणवश कैंसिल हो गया था जो हनी सिंह और उनकी टीम को पसंद नहीं आया। ऐसे में उन्होंने यह कदम उठाया। हालांकि, हनी सिंह या उनकी टीम के किसी भी सदस्य पर अबतक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।शिकायत में जो सिंगर पर आरोप लगे हैं, पुलिस इसकी छानबीन में जुटी है।

जो शिकायत पुलिस स्टेशन में दी गई है, उसमें इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी के ओनर का नाम लिखा है। यह एक शख्स ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स पुलिस स्टेशन में दी है। सिर्फ इतना लिखा गया है कि हनी सिंह और उनकी टीम ने इवेंट मैनेजमेंट के ओनर को किडनैप कर उन पर हमला किया है। मामले की जांच जब शुरू हुई तो पुलिस ने शिकायतकर्ता को पुलिस स्टेशन बुलाया पर वह हाजिर नहीं हुआ। इस समय पुलिस शिकायत को वैरिफाई कर रही है और अबतक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें