Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Honey Singh का अपने 40वें जन्मदिन पर फैंस को खास तोहफा, जानकर आप भी खुशी से जाएंगे झूम

March 15, 2023

Honey Singh का अपने 40वें जन्मदिन पर फैंस को खास तोहफा, जानकर आप भी खुशी से जाएंगे झूम

आज मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में आज के खास मौके पर सिंगर ने अपने फैंस को एक बेहद खास तोहफा दिया है। दरअसल, हनी सिंह की लाइफ पर डॉक्यूमेंट्री बनाई जा रही है जिसे जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। बता दें के इसकी जानकारी खुद रैपर हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर नेटफ्लिक्स के साथ जॉइंट पोस्ट शेयर कर दी है।

हनी सिंह ने अपने जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री का टीजर जारी किया है। जानकारी के लिए बता दें के ये डॉक्यूमेंट्री को मोजेज सिंह ने डायरेक्ट किया है और इसकी प्रोड्यूसर ऑस्कर अवॉर्ड विनर गुनीत मोंगा है। इस में हनी सिंह की जर्नी दिखाई जाएगी कि कैसे वह देखते ही देखते देश के सबसे बड़े रैपर बन गए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

इसके बाद वह किस तरह बीमार होने की वजह से इंडस्ट्री से गायब हो गए। इस टीज़र को देख सिंगर के सभी फैंस बेहद खुश हैं और उनकी इस पोस्ट पर ढेरों कमैंट्स कर बधाइयां दे रहे हैं। ये पोस्ट पुरे सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल भी हो रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें