
Housefull 5 Box Office Collection Day 10 : 6 जून को रिलीज हुई अक्षय कुमार स्टारर कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। सफल हाउसफुल फ्रेंचाइज़ी की इस पांचवीं किस्त ने अपने दूसरे रविवार यानी 15 जून को डबल डिजिट कमाई के साथ वापसी की। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने रविवार को ₹11.72 करोड़ का कलेक्शन किया, जो शनिवार की कमाई ₹9.77 करोड़ से करीब 23.37% ज्यादा है।
फिल्म ने महज 10 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹154.49 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। दूसरे वीकेंड पर हाउसफुल 5 ने कुल ₹27.22 करोड़ की कमाई की, जबकि पहले वीकेंड पर फिल्म ने ₹87.5 करोड़ का दमदार कलेक्शन किया था।
20 जून तक कोई बड़ी फिल्म रिलीज न होने का भी हाउसफुल 5 को फायदा मिल रहा है। आमिर खान की फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ की रिलीज से पहले हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिके रहने में कामयाब हो रही है।
ऑक्यूपेंसी और स्क्रीनिंग
रविवार को फिल्म की कुल 23.93% ऑक्यूपेंसी रही। जयपुर, चंडीगढ़, लखनऊ, अहमदाबाद, मुंबई, पुणे और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में फिल्म की सबसे ज्यादा स्क्रीनिंग और दर्शकों की अच्छी मौजूदगी देखी गई।
दुनियाभर में शानदार प्रदर्शन
हाउसफुल 5 ने 9 दिनों में दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर ₹220 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इनमें से ₹49.1 करोड़ विदेशी बाजार से आए जबकि भारत में फिल्म की कुल कमाई ₹170.9 करोड़ रही।
स्टारकास्ट
हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी और सौंदर्या शर्मा लीड रोल में हैं। इसके अलावा संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, रंजीत, निकितिन धीर, चित्रांगदा सिंह और फरदीन खान जैसे दिग्गज कलाकार फिल्म की स्टारकास्ट को और दमदार बनाते हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...