Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Housefull 5’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल: सिर्फ दो दिन में की ₹56.73 करोड़ की कमाई, दर्शकों में जबरदस्त उत्साह

June 8, 2025

‘Housefull 5’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल: सिर्फ दो दिन में की ₹56.73 करोड़ की कमाई, दर्शकों में जबरदस्त उत्साह

मुंबई: बॉलीवुड की कॉमिक एंटरटेनर सीरीज़ हाउसफुल की पांचवीं किस्त ने बॉक्स ऑफिस पर तूफानी शुरुआत की है। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी हाउसफुल 5 ने रिलीज़ के महज दो दिनों में ₹56.73 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर सभी को चौंका दिया है।

दो दिनों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई:

शुक्रवार (पहला दिन): ₹24.35 करोड़

शनिवार (दूसरा दिन): ₹32.38 करोड़

कुल भारत में कमाई: ₹56.73 करोड़

स्टार कास्ट और कॉमिक पंच का जलवा

इस बार फिल्म में केवल अक्षय कुमार की मौजूदगी ही नहीं, बल्कि सोनम बाजवा सहित 19 से अधिक कलाकारों की बड़ी और दमदार टीम है, जिनकी शानदार केमिस्ट्री और टाइमिंग ने कॉमेडी को एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया है। स्क्रीन पर उनकी परफॉर्मेंस ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया है, और यही वजह है कि सिनेमाघरों में शो हाउसफुल चल रहे हैं।

वीकेंड पर ‘हाउसफुल’ कमाई की उम्मीद

फिल्म को दर्शकों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रियाएं और सोशल मीडिया पर इसके मीम्स और क्लिप्स की धूम इस बात का इशारा कर रही है कि रविवार को भी हाउसफुल 5 जबरदस्त कमाई करेगी। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म का पहला वीकेंड 90 करोड़ के आंकड़े को छू सकता है।

निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने जताया आभार

निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “हमने दर्शकों को एक फैमिली एंटरटेनर देने की कोशिश की थी, और जिस तरह से लोगों ने इसे अपनाया है, वह हमारे लिए गर्व की बात है।”

नजदीकी सिनेमाघरों में जारी है धमाल

हाउसफुल 5 फिलहाल देशभर के सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। यदि आपने अभी तक फिल्म नहीं देखी है, तो तैयार हो जाइए हँसी के धमाकेदार सफर के लिए!

ये भी पढ़ें : Punjab Weather Update: पंजाब के इन ज़िलों में फिर बारिश और तेज़ हवाओं का अलर्ट; पढ़ें IMD की रिपोर्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें