
Hrithik Roshan : बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन हाल ही में अपने भाई ईशान रोशन की शादी में पूरे परिवार के साथ शामिल हुए। आपको बता दें कि शादी के फंक्शन में ऋतिक सिर्फ मेहमान बनकर नहीं आए, बल्कि अपने जबरदस्त डांस से उन्होंने पूरी महफिल में जान डाल दी। इस खास मौके पर उनके साथ उनके दोनों बेटे रेहान रोशन और ऋदान रोशन भी नजर आए, जिनकी मौजूदगी ने सबका ध्यान खींच लिया।
शादी के जश्न में ऋतिक की गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री सबा आजाद भी शामिल रहीं। वहीं उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान भी अपने बॉयफ्रेंड के साथ फंक्शन में पहुंचीं। सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें रोशन परिवार की खुशी और मस्ती साफ दिखाई दे रही है।
बेटों के साथ ऋतिक का एनर्जेटिक डांस
एक वायरल वीडियो में ऋतिक अपने बेटों, सबा आजाद, भतीजी सुरानिका सोनी और कजिन पश्मीना रोशन के साथ डांस फ्लोर पर थिरकते दिख रहे हैं। सभी ने मिलकर सुखबीर के सुपरहिट गाने ‘इश्क तेरा तड़पावे’ पर जमकर डांस किया। वीडियो में ऋतिक की एनर्जी और उनका सिग्नेचर स्टाइल लोगों को खूब पसंद आ रहा है। खास बात ये रही कि रेहान और ऋदान भी अपने पापा के स्टेप्स से कदम मिलाते नजर आए। फैंस का कहना है कि डांस और गुड लुक्स दोनों में बेटे अपने पिता की झलक दिखा रहे हैं।’
यहां देखें वीडियो
The Roshan boys rock the dance floor at Eshaan’s wedding. #HrithikRoshan #HrehaanRoshan #HridaanRoshan pic.twitter.com/xMwcG8c2jD
— HrithikRules.com (@HrithikRules) December 23, 2025
सोशल मीडिया पर फैंस की जमकर तारीफ
इस मौके पर ऋतिक ब्लैक आउटफिट में बेहद स्टाइलिश लगे। बड़े बेटे रेहान ने व्हाइट एथनिक लुक अपनाया, जबकि छोटे बेटे ऋदान ने अपने पिता की तरह ब्लैक कपड़े पहने थे। तीनों की बॉन्डिंग और परफॉर्मेंस ने फैंस का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि रोशन फैमिली का डांस देखने लायक था। किसी ने ऋतिक को शोस्टॉपर बताया तो किसी ने उनके बेटों के टैलेंट की तारीफ की।
राकेश रोशन ने शेयर की फैमिली फोटो
ऋतिक के पिता और फिल्ममेकर राकेश रोशन ने भी शादी की एक खूबसूरत फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देते हुए उनकी खुशहाल जिंदगी की कामना की। शादी के दिन ऋतिक अपने बेटों के साथ शानदार एंट्री लेते दिखे और फोटोग्राफर्स को मुस्कुराकर पोज भी दिए।
रिश्ता और वर्कफ्रंट
गौरतलब है कि ऋतिक रोशन ने करण जौहर की 50वीं बर्थडे पार्टी में सबा आजाद के साथ सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। इससे पहले उनका तलाक सुजैन खान से हो चुका है। काम की बात करें तो ऋतिक हाल ही में अयान मुखर्जी की फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी भी दिखाई दीं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...