Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hrithik Roshan को पसंद आया फिल्म ‘Yudhra’ के गाने पर Siddhant Chaturvedi का डांस

September 17, 2024

Hrithik Roshan को पसंद आया फिल्म ‘Yudhra’ के गाने पर Siddhant Chaturvedi का डांस

मुंबई : इस शुक्रवार को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘युध्रा’ भले ही एक एक्शन-पैक्ड फ़िल्म हो मगर इस फ़िल्म के गानों पर सिद्धांत चतुर्वेदी के डांस का जलवा भी देखने को मिलेगा। हाल ही सिद्धांत चतुर्वेदी ने ‘युध्रा’ के लोकप्रिय हो रहे गाने ‘हट जा बाजू’ का एक बीहाइंड द सीन (BTS) वीडियो जारी किया जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी को मस्ती भरे अंदाज़ में नाचते-झूमते हुए देखा जा सकता है। इस BTS वीडियो में सिद्धांत चतुर्वेदी का डांस करने‌ का अंदाज रितिक राेशन को कुछ इस कदर भाया कि उन्होंने इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में जाकर सिद्धांत की तारीफ की हैं।

ग़ौरतलब है कि ‘युध्रा’ के इस वीडियो में ‘बाजू हट जा’ के कोरियोग्राफर पीयूश भगत और शाजिया सामजी को भी सिद्धांत के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है. रितिक रोशन ने इस वीडियो को लाइक करते हुए लिखा – “अमेज़िंग वर्क गाइज़” ज़ाहिर है कि रितिक राेशन से तारीफ पाकर सिद्धांत चुतर्वेदी की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। ऐसे में सिद्धांत ने रितिक राेशन का कमेंट पढ़कर जवाब में हाथ जोड़ने वाला इमोजी भेजा और इस तारीफ़ के लिए रितिक रौशन का तहे-दिल से शुक्रिया अदा किया।

उल्लेखनीय है कि रितिक राेशन को बॉलीवुड में एक उम्दा एक्टर‌ के साथ साथ एक बेहतरीन डांसर के रूप में भी जाना जाता है। अपने 25 साल के‌ करियर में रितिक रौशन एक से बढ़कर एक डांस नंबर्स पर अपने नच का जलवा दिखा चुके हैं जिसके लिए वे लोगों के दिलों में खास जगह रखते हैं। उन्हें हिंदी सिनेमा का एक बेहतरीन डांसर माना जाता है। ऐसे में रितिक रौशन द्वारा सिद्धांत चतुर्वेदी के डांस की तारीफ़ करना कोई छोटी बात नहीं है। यही वजह है सिद्धांत चतुर्वदी के लिए रितिक रौशन का तारीफ वाला कमेंट बहुत मायने रखता है। खुद सिद्धांत भी रितिक रौशन के बहुत बड़े फैन हैं और वो रितिक रौशन की फिल्में देख-देखकर बड़े हुए हैं। ऐसे में अपने‌ स्क्रीन आइडल से तारीफ पाना सिद्धांत के लिए‌ एक ऐसा यादगार अनुभव बन गया है जिसे वो कभी भुला नहीं पाएंगे।

फ़िल्म ‘युध्रा’ में ऐंग्री यंग मैन के‌ अवतार में नजर आने वाले सिद्धांत चतुर्वेदी की प्रेमिका के रूप में मालविका मोहनन भी एक अहम रोल में नजर आएंगी। सिद्धांत और मालविका के अलावा फिल्म में राघव जुआल, राज अर्जुन, शिल्पा शुक्ला, गजराज राव, राम कपूर जैसे मंजे हुए कलाकर भी ख़ास तरह के किरदारों में दिखाई देंगे।

उल्लेखनीय है कि अक्षित घिलडियाल और श्रीधर राघवन द्वारा लिखी फ़िल्म ‘युध्रा’ के डायलॉग्स फ़रहान अख़्तर ने लिखे हैं. फ़िल्म‌ ‘युध्रा’ का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख़्तर ने मिलकर‌ किया है। एक्शन-पैक्ड फ़िल्म ‘युध्रा’ 20 सितम्बर को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें