Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hrithik Roshan ने बांधे शाहरुख खान की ‘पठान’ के तारीफों के पुल, ट्वीट शेयर कर लिखा- ‘व्हाट ए ट्रिप’

January 27, 2023

Hrithik Roshan ने बांधे शाहरुख खान की ‘पठान’ के तारीफों के पुल, ट्वीट शेयर कर लिखा- ‘व्हाट ए ट्रिप’

फेमस बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने शाहरूख खान की फिल्म ‘पठान’ की तारीफ की है। बता दें के शाहरुख़ खान की फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है, अभी तक कई सेलेब्स इसकी तारीफ कर चुके हैं। ऋतिक रोशन ने फिल्म पठान पर ट्वीट करते हुए कहा के, ” व्हाट ए ट्रिप! इनक्रेडिबल विजन, कुछ कभी ना देखे गए सींस, टाइट स्क्रीनप्ले, अमेजिंग म्यूजिक, सरप्राइज और ट्विस्ट. सिड तुमने इसे फिर से किया है, आदि तुम्हारी हिम्मत ने मुझे चकित कर दिया. शाहरुख, दीपिका, जॉन और पूरी टीम को बधाई. #पठान।”

बता दे के ऋतिक ने करण जौहर की 2001 की फिल्म कभी खुशी कभी गम में शाहरुख के छोटे भाई की भूमिका निभाई थी। फिलहाल एक्टर दीपिका पादुकोण के साथ अपनी पहली फिल्म फाइटर में बिजी हैं। ये फिल्म सिद्धार्थ आनंद की अगली एक्शन फिल्म है।

अगर फिल्म ‘पठान’ की बात करें तो सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी शाहरुख खान स्टारर इस फिल्म को रिलीज हुए महज दो दिन हुए हैं और फिल्म ने कई रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए हैं। कलेक्शन की बात करें तो दो दिन में ही फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में हैं। वहीं एक्टर जॉन अब्राहम विलेन के किरदार में हैं. बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने भी ‘पठान’ में कैमियो किया है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें