मुंबई: बॉलीवुड के डांसिंग सुपरस्टार हृतिक रोशन एक बार फिर धमाका करने को तैयार हैं, लेकिन इस बार केवल पर्दे पर नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को साथ लेकर! यशराज फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वॉर 2’ का पहला गाना ‘आवन-जावन’ अब रिलीज हो चुका है और इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। इस गाने के साथ ही हृतिक ने एक इंटरनेशनल डांस कैंपेन की शुरुआत कर दी है जिसका मकसद है कि दुनियाभर के लोग इस ट्रैक के हुक स्टेप पर झूमें।
हृतिक का चैलेंज, फैंस की दीवानगी
इस कैच और रोमांटिक डांस ट्रैक में हृतिक रोशन और कियारा आडवाणी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखकर फैंस फिदा हो गए हैं। लेकिन सबसे बड़ा सरप्राइज़ तब आया, जब हृतिक ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर फैंस को ‘आवन-जावन हुक स्टेप चैलेंज’ में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया।
उन्होंने कहा: “यह गाना सिर्फ देखने या सुनने का नहीं है यह महसूस करने का है! आओ, डांस करो हमारे साथ। टैग करो @yrf और यूज़ करो #AavanJaavan हैशटैग। कुछ लकी विनर्स से मैं खुद मिलने वाला हूं। तो देर मत करो, मस्ती शुरू करो!”
View this post on Instagram
ग्लोबल डांस कैंपेन बॉलीवुड का नया चेहरा
‘आवन-जावन’ एक ट्रेंडसेटिंग रोमांटिक डांस एंथम बन चुका है, जो हृतिक के खास डांस मूव्स और कियारा की दिलकश अदाओं से भरा है। गाने के इलेक्ट्रिफाइंग बीट्स और वर्ल्ड-क्लास प्रोडक्शन ने इसे एक इंटरनेशनल अपील दी है, और यही वजह है कि वाईआरएफ ने इस गाने को ग्लोबल डांस मूवमेंट का चेहरा बनाने का फैसला किया है।
‘वॉर 2’ जहां सुपरस्टार्स की टक्कर होगी
फिल्म ‘वॉर 2’ में हृतिक रोशन के सामने होंगे साउथ के सुपरस्टार एनटीआर, जो इस स्पाई यूनिवर्स में अपनी दमदार एंट्री कर रहे हैं। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक हाई-ऑक्टेन थ्रिलर होगी, जिसमें देश के दो सुपर एजेंट्स एक-दूसरे से भिड़ते नजर आएंगे।
रिलीज डेट नोट कर लीजिए!
‘वॉर 2’ 14 अगस्त 2025 को हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि यह फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ेगी, बल्कि बॉलीवुड के ग्लोबल पहचान को और भी ऊंचा ले जाएगी।
ये भी पढ़ें :- West Bengal चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में डाले जाएंगे वोट, इस दिन आएंगे नतीजे