Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Salman Khan की फिल्म ‘Sikander’ का प्यार भरा गाना ‘हम आपके बिना’ का टीजर हुआ रिलीज

March 28, 2025

Salman Khan की फिल्म ‘Sikander’ का प्यार भरा गाना ‘हम आपके बिना’ का टीजर हुआ रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क: साजिद नाडियाडवाला की फिल्म सिकंदर, जिसे ए.आर. मुरुगदॉस ने डायरेक्ट किया है, जैसे-जैसे रिलीज़ के करीब आ रही है, वैसे-वैसे एक्साइटमेंट भी ऊंचाई पर पहुंच रहा है। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म की रोमांटिक झलक पेश करने का फैसला किया है ‘हम आपके बिना’ गाने के साथ। गाने का टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है, जबकि पूरा गाना आज शाम 4 बजे लॉन्च किया जाएगा।

बेमिसाल मोहब्बत का एहसास करने के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि सिकंदर का रोमांटिक गाना ‘हम आपके बिना’ आज रिलीज़ होने जा रहा है। सलमान खान और रश्मिका मंदाना की दिल छू लेने वाली केमिस्ट्री इस गाने की खासियत है, जिसकी मेलोडी सीधे दिल तक पहुंचती है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर टीज़र शेयर करते हुए लिखा –

“मोहब्बत जो वक्त से परे है!

#HumAapkeBina Song

आज 4 बजे होगा आउट!

#SajidNadiadwala की #Sikandar में @beingsalmankhan @a.r.murugadoss द्वारा डायरेक्टेड”

‘हम आपके बिना’ को अरिजीत सिंह ने अपनी सुरीली आवाज़ दी है। इसका खूबसूरत म्यूजिक प्रीतम ने तैयार किया है, और इसके बोल समीर ने लिखे हैं।सिकंदर के गाने इसकी ग्रैंड रिलीज़ का माहौल तैयार कर रहे हैं। ‘जोहरा जबीन’, ‘बम बम भोले’ और ‘सिकंदर नाचे’ के बाद अब ‘हम आपके बिना’ भी अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है।

ईद 2025 पर मिलेगा जबरदस्त सिनेमाई अनुभव! सलमान खान बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं, इस बार उनके साथ हैं खूबसूरत रश्मिका मंदाना। विज़नरी प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और मास्टर स्टोरीटेलर ए.आर. मुरुगदॉस की जोड़ी लेकर आ रही है ‘सिकंदर’, जो 30 मार्च 2025 को रिलीज़ होने वाली है।

ये भी पढ़ें- IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, RCB की पहले बैटिंग, देखें प्लेइंग इलेवन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें