Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

मैं हमेशा खुद को क्रॉस-चेक करती रहती हूं : कैटरीना कैफ

December 12, 2023

मैं हमेशा खुद को क्रॉस-चेक करती रहती हूं : कैटरीना कैफ

नई दिल्ली: एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने शेयर किया कि काम के प्रति उनका दृष्टिकोण यह है कि वह हमेशा मानती हैं कि उन्हें और ज्यादा मेहनत करनी है। वह लगातार खुद को क्रॉस-चेक करती रहती हैं कि वह जो भी कर रही हैं वह सही है या नहीं।कैटरीना ने 2005 में अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म ‘सरकार’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

हिंदी सिनेमा में 18 साल लंबे सफर के दौरान क्या ऐसे क्षण आए, जब एक्ट्रेस को लगा कि वह कुछ और दे सकती हैं?कैटरीना ने आईएएनएस से कहा, ‘मुझे लगता है कि अपने काम के प्रति मेरा दृष्टिकोण यह है कि मैं हमेशा मानती हूं कि मुझे और अधिक देना होगा। मैं हर पल में पर्याप्त नहीं दे रही हूं। मैं हमेशा खुद तो क्रॉस-चेक करती रहती हूं कि क्या मैं एक्सीलेंट बनने के लिए, बेस्ट बनने के लिए जो कुछ कर सकती हूं वह कर रही हूं। आप जानते हैं, मेरे लिए, मेरा बिलीफ सिस्टम यह है कि क्या मैं कल से बेहतर हूं?’

एक्ट्रेस, जिनकी लेटेस्ट रिलीज ‘टाइगर 3′ है, ने कहा कि कंपटीशन हाई है, लेकिन मेरा फोकस खुद को बेहतर बनाने पर है।’एक था टाइगर’ की एक्ट्रेस ने कहा, ‘यह मेरे लिए यह देखने के बारे में नहीं है कि मेरे आसपास कौन क्या कर रहा है। नि:संदेह, यह महत्वपूर्ण है, कि क्या मैं खुद को बेहतर बना रही हूं? अगर मैं खुद को बेहतर बना रही हूं और एक कलाकार और अभिनेता के रूप में आगे बढ़ रही हूं, तो मैं सही रास्ते पर हूं।’

एक्ट्रेस अपनी हर फिल्म को दिल से पसंद करती हैं।कैटरीना ने कहा, ‘मैं हमेशा कहती हूं कि अगर आपके पास देने के लिए कुछ नहीं है, तभी आपको एक अ•िानेता के रूप में रुक जाना चाहिए।‘एक्ट्रेस ने कहा, ‘एक अभिनेता के रूप में, आपके पास उस फिल्म को देने के लिए कुछ है। यह चीज एनरजेटिक है। यह एनरजेटिक कनेक्शन और इमोशन है। यह या तो पूरी तरह से है या बिल्कुल नहीं है। मुझे लगता है कि काम में बिजी रहना चाहिए, ताकि आप डीप लेवल पर जुड़े रहने में सक्षम हो सकें।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें