Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘मैं बिजी शेड्यूल के बावजूद रोजाना 45 मिनट वर्कआउट जरुर करता हूं’: पारस अरोड़ा

April 7, 2023

‘मैं बिजी शेड्यूल के बावजूद रोजाना 45 मिनट वर्कआउट जरुर करता हूं’: पारस अरोड़ा

मुंबई : ‘दिल दियां गल्लां’ के एक्टर पारस अरोड़ा ने अपने वर्कआउट रूटीन के बारे में बात की और बताया कि कैसे वह अपने टाइट शेड्यूल के बावजूद भी इसे बैलेंस करके रखते हैं। अपने फिटनेस रूटीन के बारे में बात करते हुए पारस ने कहा, “मेरा दिन कितना भी बिजी क्यों न हो, मैं 45 मिनट वर्कआउट करने की कोशिश करता हूं। वर्कआउट करने से जहां शरीर को फायदा होता है वहीं दिमाग को भी आराम मिलता है। मैं वर्कआउट के बाद खुद को मानसिक तौर से तनावमुक्त पाता हूं। इसके अलावा, पौष्टिक खाना भी मेरे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।”

पारस, जिन्हें ऐतिहासिक शो ‘वीर शिवाजी’ में छत्रपति शिवाजी, ‘लाल इश्क’ में करण, ‘दिल ही तो है’ में विक्रांत रहेजा, ‘काटेलाल एंड संस’ में डॉ प्रमोद चौटाला के रूप में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है, ने कहा कि आहार में प्रोटीन, वसा और सब्जियों का अच्छा संतुलन बहुत आवश्यक है। पारस ने आगे कहा: “मेरे लिए, वर्कआउट मेरा मेडिटेशन है। जो लोग मेडिटेशन करने में सक्षम हैं, कृपया ऐसा करना जारी रखें। अपने आप को और अपने स्वास्थ्य को पहले रखें।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें