Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Prabhas को ‘Kalki 2’ में शानदार दिखाने के लिए पूरी मेहनत करूंगा: Nag Ashwin

August 24, 2024

Prabhas को ‘Kalki 2’ में शानदार दिखाने के लिए पूरी मेहनत करूंगा: Nag Ashwin

मुंबई: दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने निर्देशक नाग अश्विन का कहना है कि वह अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म कल्कि 2898 एडी के सीक्वल कल्कि 2 में प्रभास को शानदार दिखाने के लिये कड़ी मेहनत करेंगे।

बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी ने हाल ही में कहा था कि कल्कि 2898 एडी में प्रभास एक जोकर की तरह लग रहे थे। अरशद वारसी ने कहा था कि वह कल्कि 2898 एडी में प्रभास को देखकर बहुत दुखी हैं। प्रभास एक जोकर की तरह लग रहे थे। मैं एक मैड मैक्स देखना चाहता हूं। मैं वहां मेल गिब्सन को देखना चाहता हूं। तुमने उसे क्या बना दिया यार। क्यों करते हो ऐसा मुझे समझ नहीं आता है।

अरशद वारसी के इस बयान पर नाग अश्विन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर लिखा,चलो ज्यादा पीछे नहीं जाते हैं। अब उत्तर-दक्षिण या बॉलीवुड बनाम टॉलीवुड नहीं, बड़ी तस्वीर पर नजर रखते हैं। संयुक्त भारतीय फिल्म उद्योग, अरशद साहब को अपने शब्दों को बेहतर ढंग से चुनना चाहिए था लेकिन यह ठीक है। उनके बच्चों के लिए बुज्जी खिलौने भेज रहा हूं। प्रभास को कल्कि 2 में शानदार दिखाने के लिए पूरी मेहनत करूंगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें