Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Kalki 2898 AD’ में दर्शक पहली बार मुझे मजेदार किरदार में देखेगें: Prabhas

June 4, 2024

‘Kalki 2898 AD’ में दर्शक पहली बार मुझे मजेदार किरदार में देखेगें: Prabhas

मुंबई : दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म कल्कि 2898 एडी में दर्शक पहली बार उन्हें मजेदार किरदार में देखेंगे। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में प्रभास , दीपिका पादुकोण ,अमिताभ बच्चन , कमल हासन और दिशा पटानी की अहम भूमिका है ।’भैरव’ के रूप में अपनी भूमिका के बारे में जानकारी साझा करते हुए, प्रभास ने इसके लिए तैयारी करने और इस मनोरंजक और मज़ेदार किरदार को निभाने के बारे में बात की।

उन्होंने कहा, मैंने और हमारे निर्देशक नाग अश्विन ने कुछ वर्कशॉप किए और सेट पर जाने से पहले हम किरदार के बारे में बहुत बात करते थे। जब भी हमारे मन में कोई विचार या संदेह होता, तो हम उस पर पूरी तरह से चर्चा करते। इस किरदार में कई शेड्स हैं और यह मेरी पिछली फिल्मों से बहुत अलग है। प्रभास ने कहा,पहली बार, दर्शक मुझे एक पूर्ण मनोरंजक किरदार में देखेंगे।

भैरव और ‘बुज्जी’ वाकई मज़ेदार हैं, खासकर यह किरदार- जिस तरह से वह पैदा हुआ और उसकी स्थिति। मुझे लगता है कि इस तरह का किरदार, मैंने पहले कभी इतने शेड्स वाला कुछ नहीं किया है। तेलुगु के अलावा, यह पहला मज़ेदार किरदार है जिसमें दर्शक मुझे देखेंगे। नागअश्विन द्वारा निर्देशित और वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित ‘कल्कि 2898 एडी’ हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयाली, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में 27 जून को रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें