Last Updated: November 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंडियन एक्टर Ravi Dubey ने अपने जीरो-बजट प्रोडक्शन TACIIT की सफलता पर की चर्चा, घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता पैदा करेगी फिल्म

July 11, 2024

इंडियन एक्टर Ravi Dubey ने अपने जीरो-बजट प्रोडक्शन TACIIT की सफलता पर की चर्चा, घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता पैदा करेगी फिल्म

मुंबई : इंडियन एक्टर रवि दुबे ने हाल ही में अपने प्रोडक्शन हाउस ड्रीमियाटा म्यूज़िक द्वारा बनाए गए जीरो-बजट प्रोडक्शन TACIIT के बारे में बात की। बता दें कि रवि दुबे और उनकी पत्नी सरगुन मेहता ने कई फिल्मों, गानों और शोज को को-प्रोड्यूस किया है, जो नेटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काफी मशहूर हो गए हैं। उनके हालिया प्रोडक्शन “वे हानियाँ” को यूट्यूब पर 100 मिलियन से ज़्यादा व्यूज मिले हैं और इसने इंस्टाग्राम पर माइली साइरस के “फ़्लॉवर्स” से बेहतर परफॉर्म किया है। रवि और सरगुन ने प्रोड्यूसर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत में ही म्यूजिक और प्रोडक्शन में सफलता पा ली है।

हाल ही में एक इंटरव्यू में जब रवि से इंडिया और ब्रिटेन में TACIIT को मिली मान्यता के बारे में पूछा गया। इस बारे में बात करते हुए कि उनके लिए इस तरह की सामाजिक रूप से जागरूक प्रोजेक्ट्स बनाना कितना जरूरी था, रवि ने जवाब दिया, “थैंक यू। हमारा हमेशा से यह इरादा रहा है कि हम ऐसी कहानियाँ बनाएँ जो हमारे विचारों से मेल खाती हों। यह पैसे के बारे में नहीं है। हमें मौका मिला है और धीरे-धीरे हमें ऐसी बुनियादी संरचना मिल रही है जिससे हम ऐसी कहानियाँ बता सकें जो लोगों को उनके जीवन जीने के तरीके के बारे में सोचने पर मजबूर कर दें, जो लोगों को सामाजिक न्याय के बारे में सोचने पर मजबूर कर दें। TACIIT डोमेस्टिक एब्यूज और उसके पीड़ितों के बारे में है। हम उनके लिए सामाजिक न्याय पर ध्यान केंद्रित करते हैं और जागरूकता पैदा करने की कोशिश करते हैं। और यही इस प्रोजेक्ट का अहम लक्ष्य था।”

उन्होंने कहा, कि “हम ये भी चाहते हैं कि हम अपने लिए एक टेम्पलेट सेट करें जिसमें हम कंजर्वेटिव बजट में कंटेंट प्रोड्यूस कर सकते हैं। हमारा इरादा हमेशा जीरो बजट प्रोजेक्ट बनाने का नहीं है, लेकिन बजट को रियलिस्टिक रखना जरूरी है। हम कोशिश करते हैं कि अनावश्यक चीजाें पर ज़्यादा खर्च न हो। हम हमेशा प्रोजेक्ट की कोर क्वालिटी को बरकरार रखने पर ध्यान देते हैं। मैं एक्साइटेड हूं कि हमने कुछ ऐसा बना लिया है, जिसपर हमें ज्यादा खर्चा नहीं करना पड़ा।” रवि मीनिंगफुल कंटेंट बनाने के लिए समर्पित हैं, जो उनके लिमिटेड बजट में काम करने और उनकी कहानी कहने की क्षमता को सामाजिक जागरूकता के लिए उनकी कमिटमेंट को दिखाती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें