Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

घायल हुईं एक्ट्रेस Shraddha Arya, खुद तस्वीर शेयर कर दी जानकारी

April 5, 2023

घायल हुईं एक्ट्रेस Shraddha Arya, खुद तस्वीर शेयर कर दी जानकारी

फेमस टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या को लेकर एक बेहद बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, एक्ट्रेस को पैर में चोट लग गई है और इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने चोट लगे पैर की तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मैं अपने खुद के स्टंट्स करना पसंद करती हूं,

“जैसे अपने पैर को मरोड़ना.” श्रद्धा की इस हालत में उनके पति राहुल नागल उनके साथ नहीं हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी बीवी को हिम्मत देने के लिए एक चिट्ठी और बुके भिजवाया. येलो-रेड फूलों का बुके और लेटर की तस्वीर शेयर करते हुए श्रद्धा ने ‘हबी’ लिखा। राहुल ने जो लेटर भिजवाया था, उसमें लिखा, “मेरी डियर पत्नी, जल्दी ठीक हो जाओ मेरी बेबी गर्ल और मजबूत रहो. तुम सैनिक की पत्नी हो।”

आपको जानकारी के लिए बता दें के श्रद्धा आर्या अभी बेडरेस्ट पर हैं, ऐसे में उनकी फ्रेंड्स उन्हें हैप्पी फीट के जरिए उन्हें एंटरटेन करती नजर आईं, जिसका वीडियो भी एक्ट्रेस ने शेयर किया है। इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा, “मेरी फ्रेंड्स अपने हैप्पी फीट से मुझे एंटरटेन कर रही हैं, जबकि मेरा पैर ठीक नहीं है.”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें