Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

दुबई में हुआ इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2023 आयोजन

March 16, 2023

दुबई में हुआ इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2023 आयोजन

दुबई: यशी फिल्म्स प्रस्तुत छठे इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2023 का अयोजन दुबई में हुआ, जहां जैकलिन फर्नांडीस और गोविंदा समेत कई सितारों ने लाजवाब प्रस्तुति दी.छठे इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2023 में मुख्य आकर्षण जैकलीन फर्नांडीस रहीं जिन्होंने अपनी लाजवाब प्रस्तुति से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गोविंदा ने भी इस दौरान लोगों का खूब मनोरंजन किया।वहीं, बिग बॉस फ़ेम रश्मि देसाई ने एक के बाद एक चार्ट बस्टर गानों पर लाजवाब डांस मुव्स से सबों के पैर को थिरकने पर मजबूर कर दिया।

अवार्ड शो को इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय सिन्हा ने प्रस्तुत किया। इस अवॉर्ड शो का प्रसारण जल्द ही जी बाईसकोप चैनल पर होगा। इस अवार्ड शो में बेस्ट फिल्म 2022 हमार स्वाभिमान (राम शर्मा), बेस्ट फिल्म 2021 विवाह 2 (निशांत उज्ज्वल),बेस्ट एक्टर पवन सिंह (हमार स्वाभिमान),बेस्ट एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (लव विवाह डॉट कॉम),बेस्ट एक्टर क्रिटिक दिनेश लाल यादव निरहुआ (गबरु),बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक स्मृति सिन्हा (घरवाली बाहरवाली 2)बेस्ट डायरेक्टर रजनीश मिश्रा (डोली सजा के रखना),बेस्ट सिनेमेटोग्राफी देवेन्द्र तिवारी (मेरा भारत महान),बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर संजय पांडेय (ससुरा बड़ा सतावेला),बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अंजना सिंह (मेरा भारत महान) बनीं।

इसी तरह बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर रजनीश मिश्रा (डोली सजा के रखना), बेस्ट खलनायक अवधेश मिश्रा (जीना तेरी गली में 2),बेस्ट कॉमेडियन संजय वर्मा (धर्मा),बेस्ट कोरियोग्राफर प्रसून यादव (डोली सजा के रखना),बेस्ट एडिटर जितेंद्र सिंह जीतू (चलते चलते),बेस्ट स्टोरी मनोज कुशवाहा (हमार स्वाभिमान),बेस्ट डायलॉग राकेश त्रिपाठी (लव विवाह डॉट कॉम),बेस्ट स्क्रीन प्ले संतोष मिश्रा (ससुरा बड़ा सतावेला),बेस्ट सिंगर मेल पवन सिंह,बेस्ट सिंगर फ़ीमेल प्रियंका सिंह,बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस मेघा श्री (राउडी इंस्पेक्टर ),बेस्ट एक्शन दिलीप यादव (मुझे कुछ कहना है),बेस्ट पीआरओ रंजन सिन्हा,बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर अनंजय रघुराज (लव विवाह कॉम),ग्लोबल आइकान अवॉर्ड मनोज तिवारी को मिला।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें