Site icon Dainik Savera Times

जेम्स कैमरून की ‘Avatar: Fire and Ashes’ बनेगी 2025 की सबसे बड़ी सिनेमाई धमाका

मुंबई: जेम्स कैमरून एक बार फिर दर्शकों को पेंडोरा की अद्भुत दुनिया में ले जाने के लिए तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म अवतार: फायर एंड ऐश का धमाकेदार ट्रेलर अब रिलीज़ हो चुका है। फिल्म इस साल 19 दिसंबर को भारत भर में छह भाषाओं अंग्रेज़ी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज़ की जाएगी।

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के साथ दर्शकों को एक और बड़ा तोहफ़ा मिलने वाला है। अवतार: द वे ऑफ वॉटर 2 अक्टूबर से सिर्फ एक हफ़्ते के लिए सिनेमाघरों में 3D में दोबारा रिलीज़ होगी। इस मौके पर दर्शकों को बड़े पर्दे पर अवतार: फायर एंड ऐश का नया ट्रेलर भी देखने का एक्सक्लूसिव अनुभव मिलेगा।

इस नए अध्याय में मरीन से नावी बने जेक सुली (सैम वर्थिंगटन), उनकी पत्नी और योद्धा नेयतिरी (ज़ो सल्डाना) और उनका परिवार दर्शकों को पेंडोरा के और गहरे रहस्यों से परिचित कराएंगे।

ये भी पढ़ें: WIFF के मंच पर होगा ‘Red Hot Nation’ डॉक्यूमेंट्री का प्रीमियर, जानें Timing

फिल्म में सिगॉर्नी वीवर, स्टीफ़न लैंग, ऊना चैपलिन, क्लिफ़ कर्टिस, ब्रिटेन डाल्टन, ट्रिनिटी ब्लिस, जैक चैम्पियन, बेली बैस और केट विंसलेट जैसे दिग्गज कलाकार भी नज़र आएंगे।

फिल्म का स्क्रीनप्ले जेम्स कैमरून, रिक जाफ़ा और अमांडा सिल्वर ने लिखा है, जबकि कहानी जेम्स कैमरून, रिक जाफ़ा, अमांडा सिल्वर, जोश फ़्रीडमैन और शेन सालेरनो ने मिलकर गढ़ी है। इस बार कैमरून दर्शकों को पहले से कहीं ज़्यादा भव्य और भावनात्मक सफ़र पर ले जाने का वादा कर रहे हैं।

अवतार: फायर एंड ऐश के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर पहले ही हलचल मचा दी है। विज़ुअल्स, बैकग्राउंड स्कोर और कहानी की झलक देखकर दर्शकों का कहना है कि यह फिल्म साल की सबसे बड़ी सिनेमाई घटना साबित होगी।

ये भी पढ़ें: नई दिल्ली में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर दर्ज की गई इतनी तीव्रता

English trailer:

Hindi trailer:

 

Tamil Trailer:

Telugu trailer:

Malayalam Trailer:

Exit mobile version