Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘Jana Nayagan’, तीसरे दिन कमाई में जबरदस्त उछाल, 100 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

July 26, 2026

बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘Jana Nayagan’, तीसरे दिन कमाई में जबरदस्त उछाल, 100 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

Jana Nayagan Box Office Collection: तमिल सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म ‘जना नायकन’ को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही दमदार कमाई की थी। हालांकि दूसरे दिन इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन तीसरे दिन फिल्म ने फिर से रफ्तार पकड़ ली। वीकेंड का फायदा मिलने से फिल्म की कमाई में अच्छा उछाल आया है।

पहले दिन फिल्म ने 42.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। दूसरे दिन इसने 21.15 करोड़ रुपये कमाए। वहीं तीसरे दिन फिल्म ने 28.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही तीन दिनों में फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 92.35 करोड़ रुपये हो गया है। अब 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए फिल्म को सिर्फ 7.65 करोड़ रुपये और कमाने हैं।

विदेशों में भी मिला शानदार रिस्पॉन्स

सिर्फ भारत ही नहीं, विदेशों में भी ‘जना नायकन’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में अब तक 63.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसके साथ ही फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 171.84 करोड़ रुपये पहुंच गया है। यह दिखाता है कि देश के साथ-साथ विदेशों में भी थलापति विजय की फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vijay (@actorvijay)

लंबे इंतजार के बाद हुई रिलीज

फिल्म पहले साल की शुरुआत में रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर से जुड़े काम पूरे न होने की वजह से इसकी रिलीज आगे बढ़ा दी गई। आखिरकार जुलाई में यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई। रिलीज के बाद से ही थलापति विजय के फैंस फिल्म पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी ‘जना नायकन’ की लगातार चर्चा हो रही है।

आगे की नजर 100 करोड़ क्लब पर

वीकेंड पर मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स को देखकर उम्मीद की जा रही है कि फिल्म जल्द ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। अगर दर्शकों का इसी तरह प्यार मिलता रहा, तो आने वाले दिनों में फिल्म कमाई के कई नए रिकॉर्ड भी बना सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें