Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Janhvi Kapoor 29th Birthday: जान्हवी कपूर मना रही हैं 29वां बर्थडे, नंगे पैर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर

March 6, 2026

Janhvi Kapoor 29th Birthday: जान्हवी कपूर मना रही हैं 29वां बर्थडे, नंगे पैर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर

Janhvi Kapoor 29th Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर 6 मार्च को अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके की शुरुआत जान्हवी ने धार्मिक अंदाज में की और भगवान वेंकटेश्वर से मन्नत पूरी करने के लिए नंगे पैर पैदल चढ़ाई करके तिरुमाला मंदिर पहुंचीं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

जान्हवी कपूर का बॉलीवुड सफर

बता दें कि जान्हवी कपूर का जन्म 6 मार्च 1997 को मुंबई में हुआ। वह अभिनेत्री श्रीदेवी और प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बड़ी बेटी हैं। उन्होंने 2018 में फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। यह फिल्म मराठी सुपरहिट ‘सैराट’ की हिंदी रीमेक थी और बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। जान्हवी को इसके लिए जी सिने अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू भी मिला।

ये भी पढ़ें :

करियर की ऊँचाइयाँ

जान्हवी ने ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ में भारतीय वायुसेना की पायलट का किरदार निभाया और फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित हुईं। 2022 में फिल्म ‘मिली’ में उनका किरदार सराहा गया और उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर में नामांकन मिला।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी किया कदम

2024 में जान्हवी ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया। उन्होंने ‘देवरा: पार्ट 1’ में जूनियर एनटीआर के साथ काम किया। अब वह राम चरण के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर चर्चा में हैं।

ये भी देखें :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें