Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Japan की एनिमेटेड स्पोर्ट्स फिल्म ‘Slam Dunk’ चीन के Box Office चार्ट में सबसे ऊपर

April 23, 2023

Japan की एनिमेटेड स्पोर्ट्स फिल्म ‘Slam Dunk’ चीन के Box Office चार्ट में सबसे ऊपर

बीजिंग: जापान की एनिमेटेड सपोर्टर्स फिल्म ‘द फर्स्ट स्लैम डंक’ शनिवार को चीनी दैनिक बॉक्स ऑफिस चार्ट में शीर्ष पर रही।रविवार को जारी चाइना मूवी डेटा इंफॉर्मेशन नेटवर्क के आकड़ों में यह जानकारी दी गयी। यह फिल्म 1990 के दशक में लोकप्रिय ‘‘स्लैम डंक’’ बास्केटबॉल मंगा श्रृंखला का रुपांतरण है, जिसे इसके मूल निर्माता, ताकेहिको इनूए द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है।

गुरुवार को रिलीज़ हुई, ‘‘द फर्स्ट स्लैम डंक’’ ने शनिवार को 12 करोड़ 77 लाख यूयान (लगभग एक करोड़ 60 लाख अमेरिकी डॉलर) की कमाई की, जिससे इसका कुल बॉक्स ऑफिस राजस्व 33 करोड़ 90 लाख युआन हो गया।

इसके बाद निंटेंडो के मारियो वीडियो गेम फ्रैंचाइजी पर आधारित एक एनिमेटेड फिल्म ‘‘द सुपर मारियो ब्रदर्स मूवी’’ आई, जिसने शनिवार को 80लाख से अधिक युआन की कमाई की।घरेलू एक्शन कॉमेडी ‘‘राइड ऑन ’’ लगभग 80 लाख युआन की दैनिक कमाई के साथ तीसरे स्थान पर रही।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें