Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jasmine Sandlas और Gippy Grewal का गाना “JehriVe” हुआ रिलीज

January 31, 2023

Jasmine Sandlas और Gippy Grewal का गाना “JehriVe” हुआ रिलीज

चंडीगढ़ः जी स्टूडियोज ने पंकज बत्रा फिल्म्स के साथ मिलकर अपनी आने वाली फिल्म ‘मित्रां दा नाम चलदा’ से साल का पार्टी एंथम, “जहरी वे” रिलीज कर दिया हैं। जी स्टूडियोज बाकमाल गायिका जैस्मिन सैंडलस और बेहद मनोरंजक गिप्पी ग्रेवाल को एक फ्रेम में लाकर पंकज बत्रा फिल्म्स के साथ मिलकर पंजाबी फिल्म उद्योग में तूफान लाने के लिए तैयार है। यह जोड़ी पहली बार एक साथ आई है, जिसने उद्योग के लिए एक उल्लेखनीय क्षण बनाया है। वर्ष का पार्टी एंथम कहे जा रहे जहरी वे’ को जैस्मीन सैंडलस और गिप्पी ग्रेवाल ने आगामी फिल्म ‘मित्रां दा नाम चलदा’ से गाया है।

पंकज बत्रा ने कहा, कि “जैस्मीन सैंडलस और गिप्पी ग्रेवाल दोनों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विश्व स्तर पर बड़े पैमाने पर प्रशंसक हैं और एक ही फ्रेम में प्रतिभा के इन दोनों पॉवरहाउस के होने से पहले ही दर्शक हैरान रह गए हैं। मुझे यकीन है कि दर्शक ट्रैक को पसंद करेंगे। “

‘जहरी वे’ के बोल राज रणजोध ने लिखे हैं और संगीत अवी सरा ने दिया है। फिल्म की स्टार कास्ट में गिप्पी गरेवाल, तानिया, राज शॉकर, रेणु कौशल, श्वेता तिवारी, अनीता देवगन, निर्मल ऋषि, हरदीप गिल सहित अन्य कलाकार शामिल हैं। फिल्म “‘मित्रां दा नाम चलदा'” पंकज बत्रा द्वारा निर्देशित और राकेश धवन द्वारा लिखित है। फिल्म 8 मार्च 2023 को जी स्टूडियोज और पंकज बत्रा फिल्म्स के बैनर तले रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें