Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

रिलीज हुआ जावेद अली का ‘कुछ तो जरूर है’ गाना, फैंस को आ रहा बेहद पसंद

March 2, 2023

रिलीज हुआ जावेद अली का ‘कुछ तो जरूर है’ गाना, फैंस को आ रहा बेहद पसंद

जावेद अली द्वारा गाया गया रोमांटिक गीत ‘कुछ तो जरूर है’ बुधवार को रिलीज हुआ। ट्रैक में मोहसिन खान और निधि शाह हैं।यह गाना 4 मिनट से भी कम लंबा है और चाय बागानों और एक खूबसूरत हिल स्टेशन की पृष्ठभूमि पर बनाया गया है। गाने के बारे में बात करते हुए जावेद अली ने कहा, ‘‘इस मासूम प्रेम कहानी के लिए मजेदार सहयोग रहा है। गाने के बोल शानदार हैं और आप इस गाने की अद्भुत बीट्स को मिस नहीं करेंगे।’’

मोहसिन खान ने आगे साझा किया, जब से मुझे गाने के लिए संपर्क किया गया, तब से मुझे यह काफी आकर्षक लगा और इसने मुझे इस ट्रैक के लिए हां कहने को प्रेरित किया। हमने कुछ अद्भुत स्थानों पर शूटिंग की, मुझे यकीन है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे। यह प्यार की एक सरल कहानी है जिसे खूबसूरती से लिखा गया है, चित्रित किया गया है जो आपका दिल जीत लेती है।”ट्रैक को नीलेश आहूजा ने कंपोज किया है और इसके बोल कुमार ने लिखे हैं।

निधि शाह ने कहा, ‘‘मुझे इस ट्रैक के लिए शूटिंग करना बेहद पसंद आया है। मंत्रमुग्ध करने वाले लोकेशंस जो गाने के मूड और अहसास को बढ़ाते हैं, इसमें दिल को छू लेने वाले बोल हैं और संगीत कानों को बहुत सुकून देता है। अब गाना रिलीज हो गया है। बस प्रशंसकों और दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार है। यह गाना अब सारेगामा के यूट्यूब चैनल और सभी म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप्स पर उपलब्ध है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें